Zila Panchayat Election 2021: संभल में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष पर BJP का कब्जा, डॉ अनामिका यादव की जीत

Zila Panchayat Election 2021: सम्भल में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा का कब्जा हुआ।

Report :  Saddam Hussain
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-07-03 11:46 GMT

विजय हुई भाजपा की प्रत्याशी डॉ अनामिका यादव (फोटो- सोशल मीडिया)



 


Zila Panchayat Election 2021: सम्भल जिले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा का कब्जा हुआ। भाजपा की प्रत्याशी डॉ अनामिका यादव 9 मतों से विजय हुई। सपा की प्रत्याशी प्रियंका यादव को13 वोट मिले। वहीं भाजपा को 22 वोट मिले। इस तरह से भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा हुआ।

दरअसल सम्भल जनपद को बने में 10 साल का समय हो गया है जब से इस सीट पर लगातार दो बार सपा का ही कब्जा रहा है। यहां से प्रथम बार सपा के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव की पुत्रवधू प्रिया यादव का कब्जा रहा।

भाजपा ने सीट पर कब्जा जमाया

वही दूसरी बार भी सपा से समर्थित पूनम का कब्जा रहा। इस बार प्रथम बार भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया है। सम्भल से जिला पंचायत सदस्यों में 12 सपा से जीते 11 भाजपा से 4 बसपा व 8 निर्दलीय उम्मीदवार चुने गए।

इस चुनाव में निर्दलीय सदस्यों ने ही सपा का खेल बिगाड़ दिया। वहीं भाजपा का खेल बना दिया। चुनाव के दौरान सपा और भाजपा नेताओं में जमकर हंगामा ओर धक्का मुक्की होती रही है। एक बार तो सपा नेताओ ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा नेताओं व प्रशासन पर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन ही शुरू कर दिया।

Tags:    

Similar News