लक्ष्मण झूला पर अश्लीलता: विदेशी महिला की शर्मनाक हरकत, लोग रह गए दंग

लक्ष्मण झूला  पर न्यूड वीडियो  बनाने के आरोप में इस फ्रांसीसी महिला को गिरफ्तार किया है। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसने भी ये खबर सुनी उसकी हवाईयां उड़ गई। लेकिन  बाद में उस महिला को कुछ शर्तों के साथ जमानत भी मिली।

Update: 2020-08-30 05:56 GMT
लक्ष्मण झूला पर न्यूड वीडियो  बनाने के आरोप में पुलिस ने फ्रांसीसी महिला को गिरफ्तार किया है। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

ऋषिकेश : ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पर एक महिला ने न्यूड फोटो खिंचवाकर तहलका मचा दिया है। यह चौंकाने वाला मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश से आया है। यहां पर फ्रांस की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

यह पढ़ें...रिया के बयान पर भड़की ऋचा, बताए मारिजुआना के मेडिकल फायदे

 

न्यूड वीडियो बनाने के आरोप

पुलिस ने गंगा नदी के ऊपर बने लक्ष्मण झूले पर न्यूड वीडियो बनाने के आरोप में इस फ्रांसीसी महिला को गिरफ्तार किया है। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसने भी ये खबर सुनी उसकी हवाईयां उड़ गई। लेकिन बाद में उस महिला को कुछ शर्तों के साथ जमानत भी मिली।

खबरों के अनुसार, 27 साल की फ्रांसीसी महिला ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला पर न्यूड वीडियो शूट कर रही थी। इस पर स्थानीय वार्ड पार्षद गजेंद्र सजवान ने 25 अगस्त को महिला के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने फिर फ्रांसीसी युवती को गिरफ्तार कर लिया।

 

फाइल

यह पढ़ें...लता मंगेशकर पर बड़ी खबर, कोरोना संक्रमण का खतरा, सील हुई बिल्डिंग

 

महिला ने स्वीकारा आरोप

जब पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाया और इसकी पुष्टि भी हुई कि लक्ष्मण झूला पर न्यूड वीडियो शूट किया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ऋषिकेश के एक होटल ठहरी हुई है। इसके बाद पुलिस ने उस होटल में गई और उससे घटना के बारे में पूछताछ की। आरोपी युवती ने न्यूड वीडियो शूट करने की बात को स्वीकार की। फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि भारत में सार्वजनिक स्थानों पर न्यूड वीडियो या फोटो शूट करना मना है। किसी की भावना को आहत करने के लिए ऐसा नहीं किया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News