कोविड 19: उत्तराखंड नगर निगम की नई पहल, 5 रूपए में मिलेगा मास्क

वी0पी0 इंडस्ट्रीस द्वारा उपलब्ध करायी गयी फेस मास्क वैण्डिंग मशीन का उद्घाटन नगर आयुक्त द्वारा किया गया। कम्पनी के मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया की इस मशीन की शुरुआत नगर निगम से की गयी है।

Update: 2020-08-08 10:42 GMT
corona face mask

उत्तराखंड: जैसे की सबको मालूम है कि कोरोनावायरस के मामले दिन प्रतिदिन पूरे देश में बढ़ते जा रहे है। इस महामारी को रोकने के लिए अलग अलग राज्यों कि सरकार कई सारे प्रयास कर रही है। ऐसे में उत्तराखंड नगर निगम ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एक नयीं पहल शुरू की है

सुशांत केस में नया मोड़: महाराष्ट्र सरकार का सील बंद लिफाफा, SC में दायर किया जवाब

नगर निगम की नई पहल

कोविड-19 के बढ़ते मामलों और नगर निगम में मिले कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद निगम ने नई पहल शुरू की है।जिसके तहत नगर निगम में मास्क मशीन लगाई गई है,अब अगर कोई नगर निगम में कोई भी आम जनता बिना मास्क के आता है तो वह इस मास्क मशीन के जरिए 5 का सिक्का डालकर मास्क प्राप्त कर सकता है।साथ ही नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि नगर निगम परिसर में आवश्यक जगहों पर यह मास्क मशीन लगाई जाएगी।इसके अलावा 1 हफ्ते तक इसका ट्रायल किया जाएगा और अगर ट्रायल सफल हो जाता है तो शहर में बने सार्वजनिक स्थानों पर स्मार्ट शौचालय के पास मास्क मशीन लगाई जाएगी जिससे आम जनता ₹5 के सिक्के से इस मशीन से मास्क प्राप्त कर सकेंगे।

ब्राम्हण वाद शुरू: हर दल को आने लगी याद, समाजवादी पार्टी सबसे आगे

मशीन की शुरुआत नगर निगम से की गयी

वही वी0पी0 इंडस्ट्रीस द्वारा उपलब्ध करायी गयी फेस मास्क वैण्डिंग मशीन का उद्घाटन नगर आयुक्त द्वारा किया गया। कम्पनी के मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया की इस मशीन की शुरुआत नगर निगम से की गयी है। हमारा एक ही उद्देश्य है की इस मशीन के द्वारा आमजन तक मास्क सस्ते दामों में पहुंच सके और मास्क की कहि भी कालाबाजारी न हो सके।

रिपोर्टर- अवनीश जैन, उत्तराखंड

मिडिल क्लास को तोहफा: मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, लेकर आई ये नियम

Tags:    

Similar News