Uttarakhand Chaitra Navratri 2023: पुष्कर धामी चले CM योगी की राह, 'नारी शक्ति उत्सव' के रूप में मनाएंगे नवरात्रि

Uttarakhand Chaitra Navratri 2023 : उत्तराखंड में इस बार चैत्र नवरात्रि 'नारी शक्ति उत्सव' के रूप में मनाया जाएगा। राज्य के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके लिए सभी डीएम को राशि दिए गए हैं।

Update: 2023-03-20 16:23 GMT
CM Pushkar Singh Dhami (Social Media)

Uttarakhand Chaitra Navratri 2023: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami) की सरकार भी अब खुलकर हिंदुत्व की राह पर बढ़ चली है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तर्ज पर धामी सरकार ने भी मंगलवार (21 मार्च) से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पुष्कर सिंह धामी सरकार चैत्र नवरात्रि के अवसर पर हर जिले के डीएम को एक-एक लाख रुपए जारी करने जा रही है। उत्तराखंड में चैत्र नवरात्रि 'नारी शक्ति उत्सव' के रूप में मनाया जाएगा।

इस संबंध में उत्तराखंड CMO की तरफ से बयान आया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहा है। इस बार पूरे राज्य में त्योहार 'नारी शक्ति उत्सव' के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके तहत उत्तराखंड संस्कृति विभाग ने सभी जिलों के डीएम को एक-एक लाख रुपए की राशि जारी किए हैं।

योगी सरकार ने सभी DM को मुहैया करवाए 1-1 लाख

राजनीतिक मामलों के जानकार पुष्कर सिंह धामी सरकार के इस कदम को हिंदुत्व की रह पर बढ़ने के रूप में देख रही है। इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) में दुर्गा सप्तशती (Durga Saptshati) और रामनवमी (Ramnavami) पर अखंड रामायण का पाठ करवाने की घोषणा कर चुकी है। उत्तर प्रदेश में सरकारी तौर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रमुख सचिव संस्कृति ने सभी मंडलायुक्तों और जिलों के डीएम को इस बारे में निर्देश दे चुकी है। निर्देश में कहा गया है कि, इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष रूप से सहभागिता हो, इस दिशा में ध्यान रहे। योगी सरकार ने जिले के अधिकारियों को 21 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। योगी सरकार इन सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपए मुहैया करवा रही है।

9 दिन देवी की आराधना, फिर रामनवमी

गौरतलब है कि, चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की पूजा होती है। ये देवी शक्ति और उनके अवतारों को समर्पित होती है। साल में दो बार नवरात्रि मनाया जाता है। हिन्दू परिवारों में बेहद उत्साह के साथ त्योहार का आयोजन होता है। चैत्र नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा और भगवान राम के भक्त व्रत रखते हैं। 9 दिनों तक देवताओं से समृद्धि और खुशी का आशीर्वाद पाने के लिए प्रार्थना की जाती है। चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों के उत्सव के दौरान लोग देवी शक्ति के नौ अवतारों की पूजा-अर्चना करते हैं और अंतिम दिन राम नवमी मनाते हैं।

Chaitra Navratri 2023: ये है चैत्र नवरात्रि की तिथियां

- पहला दिन, 22 मार्च 2023: मां शैलपुत्री पूजा
- दूसरा दिन, 23 मार्च, 2023: मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- तीसरा दिन 24 मार्च, 2023: मां चंद्रघंटा पूजा
- चौथा दिन, 25 मार्च, 2023: मां कुष्मांडा पूजा
- पांचवा दिन, 26 मार्च, 2023: मां स्कंदमाता पूजा
- छठा दिन, 27 मार्च, 2023: मां कात्यायनी पूजा
- सातवां दिन, 28 मार्च, 2023: मां कालरात्रि पूजा
- आठवां दिन, 29 मार्च, 2023: मां महागौरी पूजा
- नौवां दिन, 30 मार्च, 2023: मां सिद्धिदात्री पूजा और रामनवमी
- दसवां दिन, 31 मार्च, 2023: नवरात्रि

Tags:    

Similar News