Raebareli: रायबरेली के पास लखनऊ - प्रयागराज मार्ग हुआ टोल फ्री, कर्मचारी वेतन न मिलने से गए हड़ताल पर

Video Raebareli: रायबरेली के पास लखनऊ और प्रयागराज मार्ग पर सफर करने वालों की आज शाम से लॉटरी निकल आई है।;

Update:2022-05-31 23:15 IST

Video Raebareli toll free 

Video Raebareli: रायबरेली के पास लखनऊ और प्रयागराज मार्ग पर सफर करने वालों की आज शाम से लॉटरी निकल आई है। प्रयागराज से लखनऊ के बीच पड़ने वाले दो टोल प्लाजा में से एक पर बिना पैसे के वाहन पार हो रहे हैं। यह टोल प्लाज़ा स्थित है, ऊंचाहार क्षेत्र के इटौरा बुज़ुर्ग के पास दरसअल टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मियों ने आज शाम से हड़ताल कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें दिसम्बर के बाद से वेतन नहीं मिला है। वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल किया तो दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

इसी बीच किसी ने 112 को डायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने टोल प्लाजा पर भीड़ देख के दोनो ओर साइड लेन खुलवाकर वाहनों को पार करवाना शुरू कर दिया। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनका वेतन नहीं मिल जाता तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सभी वाहन दोनो ओर फ्री में पास हो रहे हैं।

Tags:    

Similar News