Wedding Viral Video: शादी में दूल्हा पहुंचा बाइक लेकर, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे देख कर आप भी चौंक जाएंगे !

Wedding Viral Video: दूल्हे ने बारात ले जाते हुए सबको किया हैरान, दुल्हन के पास पहुंचने से पहले ही दूल्हे के साथ हो गया हादसा।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-29 10:31 GMT

Wedding Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर कई सारे शादियों के वीडियो देखे होंगे, कभी बहुत फनी वीडियो, कभी नाचने का वीडियो, कभी इमोशनल वीडियो तो कभी बहुत अतरंगी से वीडियो देखने को मिलते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होते हैं। इसका कारण है कि यूजर्स ऐसे वीडियो देखना पसंद करते हैं। कभी किसी वीडियो में दूल्हा घोड़ी से बारात लेकर जाता है। तो कभी कार से तो कभी किसी रथ से वो अपनी बारात लेकर जाता है। लेकिन क्या आपने किसी दूल्हे को बाइक से स्टंट करते हुए बारात लेकर जाते हुए देखा है।

दूल्हे ने किया बाइक से स्टंट

दूल्हे ने बारात ले जाते हुए सबको किया हैरान, दुल्हन के पास पहुंचने से पहले ही दूल्हे के साथ हो गया हादसा। दरअसल दूल्हा अपनी शादी में बाइक से दुल्हन से मिलने जा रहा था। जहा रोड पर दुल्हन के साथ और भी लोग खड़े होते हैं। वह दूल्हा बाइक पर होता है और तेज रफ्तार से बाइक को चला रहा होता है। सभी लोग दूल्हे को हौसला भी दे रहे हैं। लेकिन जैसे ही तेज रफ़्तार से दूल्हा आता है। वह एक स्टंट करते हुए गिर जाता है। इस घटना के दौरान दूल्हे ने हेलमेट भी नहीं पहना होता है। लेकिन दूल्हे की अच्छी किस्मत होती है कि वह घायल नहीं होता है और उसके सर पर भी चोट नहीं लगती है। जबकि उसने हेलमेट भी नहीं पहना होता है।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो देख कर सभी लोग सावधान भी हो गए है। कि ऐसे तेज स्पीड में बाइक चलाना अपनी मौत को बुलावा देने जैसा होता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @Shit_vidz ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिस पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और हजारों लोगो ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो पर यूजर्स अपने विचार भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ऐसे स्टंट करने के दौरान आज ये व्यक्ति अपनी जान भी गवा सकता था, इसलिए हमेशा धीमी रफ्तार से वाहन को चलाना चाहिए।

Tags:    

Similar News