17 डॉल्फिन की मौत: मॉरिशस तट पर मचा हड़कंप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

 एक साथ एक दो नहींं, बल्कि समुद्रतट पर 17  डॉल्फिन मृत पाई गई। ये मामला मॉरीशस के तट का है। जब बीते बुधवार को है जब 17 मृत डॉल्फिन पाई गई। वहां के एक सरकारी अधिकारी ने बताया, '

Update: 2020-08-27 12:55 GMT
मॉरीशस तट पर मृत पाई गईं 17 डॉल्फिन

नई दिल्ली: एक साथ एक दो नहींं, बल्कि समुद्रतट पर 17 डॉल्फिन मृत पाई गई। ये मामला मॉरीशस के तट का है। जब बीते बुधवार को है जब 17 मृत डॉल्फिन पाई गई। वहां के एक सरकारी अधिकारी ने बताया, 'एक जापानी जहाज से तेल रिसाव के एक महीने बाद इस क्षेत्र में एक बड़ी पारिस्थितिक आपदा आई है जिस कारण लगातार डॉल्फिन मारी जा रही हैं।

 

यह पढ़ें...सबसे बड़ा 420: डिटर्जेंट पाउडर के नीचे दबाई शराब, पुलिस ने जब्त की 911 पेटी

 

मृत डॉल्फिन के जबड़े के आसपास कई घाव और खून

मत्स्य मंत्रालय के जसविन सोक अप्पडू ने कहा, "मृत डॉल्फिन के जबड़े के आसपास कई घाव और खून थे, हालांकि तेल का कोई निशान नहीं था। जो दस जीवित पाए गए थे, वे बहुत थके हुए थे और मुश्किल से तैर पा रहे थे।

अप्पडू ने कहा कि मृत डॉल्फिन को एक शव परीक्षा के लिए अल्बियन फिशरीज रिसर्च सेंटर ले जाया गया है। स्थानीय मॉरीशस के पर्यावरण समूह ने शव परीक्षा परिणाम को सार्वजनिक रूप से जारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शव जांच के दौरान वो वहां खुद उपस्थित रहना चाहते थे ताकि समझ सकें कि डॉल्फिन क्यों मर गई।

 

 

यह पढ़ें...सख्त लॉकडाउन: सभी के लिए ये कड़े नियम लागू, कोरोना की चपेट में प.बंगाल

 

 

एमवी वाकाशियो जहाज से समुद्र में तेल फैलना शुरू

बता दें कि जापानी स्वामित्व वाली एमवी वाकाशियो जहाज से समुद्र में तेल फैलना शुरू हुआ था। वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र में तेल गिरने का प्रभाव सामने है। यह तेल रिसाव मॉरीशस और इसकी पर्यटन पर निर्भर अर्थव्यवस्था को दशकों तक प्रभावित कर सकता है। मॉरीशस मरीन कंजर्वेशन सोसाइटी ने कहा कि 15 किलोमीटर का क्षेत्र तेल रिसाव से प्रभावित हुआ है और यह ब्लू बे मरीन पार्क की ओर बढ़ रहा है। ब्लू बे 38 प्रकार के जीवों और 78 प्रकार की मछलियों का घर है।

Tags:    

Similar News