आतंकी हमले से दहला स्कूल: 20 स्टूडेंट्स घायल, मच गई अफरातफरी

आतंकी संगठन द्वारा सेना के जवानों पर मोर्टार दागा गया, हालाँकि ये मोर्टार एक प्राथमिक स्कूल पर गिर गये। इस हमले में 20 छात्र घायल हो गये

Update: 2020-02-14 08:33 GMT

दिल्ली: आतंकी दहशत कम होने का नाम नहीं रही। खूंखार आतंकवादी संगठन लगातार लगातार हमलों की साजिश रच रहे हैं। इसी कड़ी में आतंकी संगठन द्वारा सेना के जवानों पर मोर्टार दागा गया, हालाँकि ये मोर्टार एक प्राथमिक स्कूल पर गिर गये। इस हमले में 20 छात्र घायल हो गये। घटना के बाद सेना समेत अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे डर कर आतंकी फरार हो गये।

आतंकी हमले में दागा गया मोर्टार स्कूल से टकराया, 20 छात्र घायल

मामला म्यांमार के बुथीडाउंग टाउनशिप का है, जहां म्यांमार के सैन्य जवानों पर आतंकी साजिश के तहत मोर्टार हमला कर दिया गया। दरअसल, यह हमला राखिने प्रांत में स्थानीय आतंकवादी समूह अराकान सेना ने किया था। हालाँकि आतंकी हमले में सेना के जवान घायल नही हुए बल्कि हमले के मकसद से दागा गया मोर्टार वहां स्थित एक प्राथमिक स्कूल में गिर गया। जिसकी चपेट में आने से वहां खेल रहे स्कूली बच्चे घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक, 20 छात्र घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: मौत का मंजर: यहां 5 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, दहशत में देश

म्यांमार सैन्य जवान थे आतंकियों का निशाना

इस हमले की जानकारी रक्षा सेवाओं के कमांडर-इन-चीफ ने दी। उन्होंने कहा कि अरकान सेना के आतंकवादियों ने बुथीडाउंग टाउनशिप में म्यांमार के सैन्य जवानों को निशाना बनाने के मकसद से यह मोर्टार दागा था। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसके बाद ये आतंकवादी वहां से पीछे चले गए थे।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि घायलों में से पांच को बुथीडाउंग टाउनशिप अस्पताल भेजा गया है, वहीं बाकी सभी का सैन्य शिविर में उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: फिर बढ़ा तनाव: अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला, नहीं मान रहा ईरान

आतंकवादी समूह अराकान सेना लगातार म्यांमार के जवानों पर कर रही हमला:

गौरतलब है कि म्यांमार में राखिने समुदाय के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाला समूह अराकान सेना म्यांमार की सेना के खिलाफ संघर्षरत है और सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसे आतंकवादी समूह घोषित कर रखा है।

ये भी पढ़ें: भगत सिंह का वैलेंटाइन डे कनेक्शन: सोशल मीडिया पर वायरल ‘फांसी’ की ये है सच्चाई

Tags:    

Similar News