ब्राजील की चार जेलों में हिंसा में 42 लोगों की मौत: अधिकारी

मारे गए कैदियों में कम से कम 27 कैदी एमेजोनस राज्य की राजधानी मनौस के निकट एंटोनियो त्रिनिदाद पैनल इंस्टीट्यूट में थे जहां ये चार जेल स्थित हैं।

Update: 2019-05-28 04:19 GMT

रियो डी जनेरियो: उत्तर ब्राजील की चार जेलों में हुई हिंसा में कम से कम 42 कैदियों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना से एक दिन पहले ही एक जेल में हुई हिंसा में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी देंखे:झारखंड: नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF और पुलिस के 11 जवान घायल

मारे गए कैदियों में कम से कम 27 कैदी एमेजोनस राज्य की राजधानी मनौस के निकट एंटोनियो त्रिनिदाद पैनल इंस्टीट्यूट में थे जहां ये चार जेल स्थित हैं।

संघीय सरकार ने बताया कि वह राज्य की जेलों में सुरक्षा कड़ी करने के लिए अतिरिक्त बल को भेज रही है।

ये भी देंखे:माउंट एवरेस्ट फतह करने के कुछ ही देर बाद कोलोराडो के पर्वतारोही की मौत

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ब्राजील कैदियों की संख्या के मामले में विश्व में तीसरे नंबर पर है और जून 2016 तक यहां 7,26,712 कैदी थे। यह संख्या उसकी जेलों की क्षमता की दोगुनी है। उसी वर्ष देश में जेलों की क्षमता 3,68,049 कैदियों की थी।

(भाषा)

Tags:    

Similar News