पेरिस में राहगीरों पर चाकू से हमले में 7 घायल

Update: 2018-09-10 06:50 GMT

पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार रात एक शख्स ने चाकू से हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया। बीबीसी ने अधिकारियों के हवाले से कहा, घटना रविवार रात 19वें एरोंडिसमेंटकी एक नहर के तट पर हुई।

हमलावर अफगानिस्तान का नागरिक बताया जा रहा है,जिसे पुलसि ने गिरफ्तार कर लिया। अभी हमलावर का उद्देश्य और पहचान उजागर नहीं हो पाई है। इस हमले में ब्रिटेन के दो पर्यटक भी घायल हो गए।

समाचार पत्र 'ली पेरिसियन' और न्यूज चैनल 'बीएफएम टीवी' के अनुसार, हमलावर ने रात 11 बजे से पहले क्वेइ डी लॉयर पर एम2के सिनेमा के पास दो पुरूषों और एक महिला पर चाकू से हमला किया।

रिपोर्ट में कहा गया कि पास में ही पेटानक खेल रहे एक समूह ने हमलावर को रोकने की कोशिश की लेकिन हमलावर नहीं रूका और उसने और भी लोगों पर हमला किया, जिसमें ब्रिटेन के पर्यटक भी शामिल हैं।

ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने जारी बयान में कहा,"हम इस घटना की तत्काल जांच कर रहे हैं और फ्रांस की सरकार के संपर्क में हैं।"

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News