सेना ने मार गिराए 80 आतंकी: रात भर चलती रही ताबड़तोड़ गोलियां, दहल गया पूरा देश

राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोर ने इस हमले पर कहा कि 'हमारे सैनिकों की वीरतापूर्ण कार्रवाई की और 80 आतंकवादियों मार गिराया। इस बर्बर हमले में 35 नागरिकों की मौत हुई, जिनमें से अधिकांश महिलाएं थीं।

Update: 2019-12-25 05:20 GMT

नई दिल्ली: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में बड़ा आतंकी हमला होने की खबर है। यहां के उत्तरी इलाके के एक कस्बे पर जिहादियों के हमले में 35 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं इस हमले के बाद वहां के सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 80 जिहादियों को भी मार गिराया।

एक बयान के अनुसार बुर्किना फासो की माली से सटी सीमा के पास साहेल क्षेत्र के अर्बिन्दा शहर में कई घंटो तक गोलियां चलती रही। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के भी सात सदस्यों के मारे जाने की खबर है।

ये भी पढ़ें—हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल में इन नेताओं की जगह तय, सीटों का बंटवारा होगा ऐसे…

राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोर ने इस हमले पर कहा कि 'हमारे सैनिकों की वीरतापूर्ण कार्रवाई की और 80 आतंकवादियों मार गिराया। इस बर्बर हमले में 35 नागरिकों की मौत हुई, जिनमें से अधिकांश महिलाएं थीं।

इससे पहले भी हो चुका है हमला

बताते चलें कि इससे पहले बीते महीने कम से कम 37 नागरिक मारे गए थे, जब संदिग्ध जिहादियों ने पूर्वी बुर्किना फासो में कनाडाई खनन कंपनी सेमाफो के कर्मचारियों को ले जाने वाले काफिले पर हमला किया था।

48 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोश मार्क काबोर ने ट्वीट किया, ‘बर्बर हमले में 35 नागरिक मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं। उन्होंने साथ ही रक्षा एवं सुरक्षा बलों की वारता तथा प्रतिबद्धता की सराहना भी की। संचार मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता रेमीस डंडजिनौ ने बाद में बताया कि 31 महिलाएं मारी गई हैं और करीब 20 सैनिक घायल हुए हैं। राष्ट्रपति ने 48 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें—अभी-अभी आई खबर: यहां हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला, 35 लोगों की मौत

कैसे हुआ हमला

सेना ने बताया कि मोटरसाइकिलों पर सवार जिहादियों ने सुबह हमला किया जो कई घंटों तक चला। बाद में, वायु सेना की मदद से सशस्त्र सेना ने मुठभेड़ किया जिसमें 80 जिहादियों को मार गिराया गया। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी चरमपंथी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह अक्सर यहां जिहादी हमलों को अंजाम देते रहते हैं।

Tags:    

Similar News