Afghanistan: उत्तरी अफगानिस्तान में मशहूर डॉक्टर को किया अगवा, फिरौती देने के बावजूद कर दी हत्या

Afghanistan News: उत्तरी अफगानिस्तान में मशहूर डॉक्टर व मनोचिकित्सक मोहम्मद नादर अलेमी को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। इस डॉक्टर का दो महीने पहले मजार-ए-शरीफ शहर से अपहरण कर लिया गया था।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-11-21 03:55 GMT

Afghanistan: उत्तरी अफगानिस्तान में मशहूर डॉक्टर को किया अगवा, फिरौती देने के बावजूद कर दी हत्या।

Afghanistan: अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) कब्जे के बाद हालात खराब होते जा रहे है। उत्तरी अफगानिस्तान में एक मशहूर डॉक्टर को अगवा कर उसकी हत्या (Doctor Killed in Afghanistan) कर दी गई। पेशे से डॉक्टर व मनोचिकित्सक मोहम्मद नादर अलेमी नाम (Psychiatrist Dr.Mohamed Nader Alemi killed) के इस डॉक्टर का दो महीने पहले मजार-ए-शरीफ शहर (Mazar-e-Sharif city) से अपहरण कर लिया गया था। बाद में अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए फिरौती मांगी थी, लेकिन पैसे देने की बाद भी उनकी हत्या कर दी गई। डॉक्टर के बेटे रोहीन अलेमी ने बीते शुक्रवार को ये जानकारी दी।

डॉक्टर के बेटे के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए 350,000 डॉलर दिए। हालांकि फिरौती की शुरुआती मांग दोगुने से भी अधिक थी। उनके बेटे ने बताया कि फिरौती की रकम मिल जाने के बावजूद, अपहरणकर्ताओं ने अलेमी की हत्या कर दी और उनका शव सड़क पर छोड़ दिया।

सरकारी अस्पताल में करते थे काम

रोहेन अलेमी ने कहा, 'मेरे पिता को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया था। उनके शरीर पर चोट के निशान हैं।' पेशे से मनोचिकित्सक अलेमी (Psychiatrist Dr.Mohamed Nader Alemi killed) मजार-ए-शरीफ (Mazar-e-Sharif) में सरकार के प्रांतीय अस्पताल (Government Provincial Hospital) के लिए काम करते थे। उनके पास एक निजी क्लिनिक भी था, जिसे शहर का पहला निजी मनोरोग क्लिनिक कहा जाता था।

तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खोस्ती का बयान

तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खोस्ती (Taliban Interior Ministry spokesman Saeed Khosti) ने कहा कि तालिबान (Taliban) बलों ने आठ संदिग्ध अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बकौल मंत्री, अपहृत लोगों में से दो को बचा लिया गया है, लेकिन अलेमी की हत्या पहले ही कर दी गई थी। पुलिस आठ गिरफ्तार लोगों के दो अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है, जिनके बारे में माना जा रहा है कि उन्होंने ही डॉक्टर की हत्या की थी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News