यहां आया जोरदार भूकंप, चारो तरफ मच गई तबाही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अल्बानिया की राजधानी तिराना में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ कई लोग घायल हैं। भूकंप में फंसे लोगों को बचाने का काम तेजी से हो रहा है। भूकंप में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है।

Update: 2019-11-29 05:19 GMT

नई दिल्ली: अल्बानिया की राजधानी तिराना में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ कई लोग घायल हैं। भूकंप में फंसे लोगों को बचाने का काम तेजी से हो रहा है। भूकंप में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है।

तिराना में आया भूकंप 6.4 की तीव्रता का था जो मंगलवार की सुबह आया था। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। वहीं काफी संख्या में लोग लापता हो गए। लपाता लोगों की तालाश जारी है।

यह भी पढ़ें...शिवसेना बोली, मोदी और उद्धव भाई-भाई, राउत ने फडणवीस पर कही ये बड़ी बात

यूरोप के विशेषज्ञ गिरे अपार्टमेंट के स्लैब को दूर करने के साथ कुत्तों और विशेष कैमरों के साथ मलबे के नीचे दबे लोगों की खोज कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हार्ड-हिट तटीय शहर में इतालवी बचावकर्मियों ने गुरुवार को एक मां और तीन बच्चों की लाशों को उनके घर के खंडहर के नीचे एक बिस्तर पर लेटा हुआ पाया। इस दौरान वहां रहने वाले एक परिवार के केवल एक सदस्य को मंगलवार को बचाया गया। इसके अलावा कई मृत लोगों के शव निकाले गए हैं।

यह भी पढ़ें...ये सवाल सुनकर आगबबूला हुए CM उद्धव ठाकरे, लिया ये बड़ा फैसला

फ्रांसीसी बचाव दल के कप्तान जोएल लेरॉय का कहना है कि इस भूकंप में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि वह सब जल्द ही ठीक हो जाए। लोगों की मदद करने लिए कम से कम 50 लोगों की टीम जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें...चाचा-भतीजे की राजनीति में कभी ‘चाचा’ तो कभी ‘भतीजा’ पड़ा भारी

देश के प्रधानमंत्री ईडी राम ने अगले साल तक नए भूकंप में बेघर को हुए लोगों को घर देने को कहा है। बता दें कि यूरोप के सबसे गरीब देशों में से एक अल्बानिया में अवैध निर्माण खूब किए गए हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले भूकंप ने पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई थी।

Tags:    

Similar News