Abaya Ban in France: फ्रांस के स्कूलों में "अबाया" पहनने पर बैन

Abaya Ban in France: फ्रांस के स्कूलों में कोई भी छात्रा "अबाया" धारण नहीं कर सकेगी। अबाया यानी चेहरे के चारों तरफ लपेटने वाली चादर जो आमतौर पर मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं।

Update: 2023-08-28 12:37 GMT
Abaya Ban in Schools, France (Photo: Social Media)

Abaya Ban France: फ्रांस के सरकारी स्कूलों में 4 सितंबर को नया स्कूल सत्र शुरू होते ही यह नियम लागू कर दिया जाएगा। यह कदम फ्रांसीसी स्कूलों में अबाया पहनने पर महीनों तक चली बहस के बाद उठाया गया है।

धार्मिक पहनावों पर प्रतिबंध

फ़्रांस ने सरकार के स्कूलों और सरकारी भवनों में धार्मिक पहनावों पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है। तर्क यह है कि ऐसे पहनावे या चिन्ह धर्मनिरपेक्ष कानूनों का उल्लंघन करते हैं। फ्रांस के सरकारी स्कूलों में 2004 से ही हेडस्कार्फ़ पहनने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

शिक्षा मंत्री का फैसला

शिक्षा मंत्री गेब्रियल अटाल ने कहा है कि - "जब आप कक्षा में जाते हैं, तो आपको विद्यार्थियों को देखकर उनके धर्म की पहचान नहीं करनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "मैंने फैसला किया है कि स्कूलों में अबाया नहीं पहना जा सकता है।"

यह परिधान स्कूलों में बहुत ज्यादा पहना जाने लगा है, जिससे इसे लेकर राजनीतिक विभाजन हो गया है। दक्षिणपंथी पार्टियां इस पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दे रही हैं, जबकि वाम ओर के लोगों ने मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के लिए चिंता व्यक्त की है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि "धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है स्कूल के माध्यम से स्वयं को मुक्त करने की स्वतंत्रता,जबकि अबाया एक धार्मिक संकेत है, जिसका उद्देश्य धर्मनिरपेक्ष माहौल के प्रति गणतंत्र के प्रतिरोध का परीक्षण करना है।" उन्होंने कहा कि वह ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने से पहले राष्ट्रीय स्तर पर स्पष्ट नियम जारी कर देंगे।

नकाब पर लगी थी रोक

2010 में फ्रांस ने सार्वजनिक रूप से पूरे चेहरे पर नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिसके बाद फ्रांस के पांच मिलियन मजबूत मुस्लिम समुदाय में गुस्सा भड़क गया था।

सार्वजनिक शिक्षा पर किसी भी कैथोलिक प्रभाव को रोकने के प्रयास में, फ्रांस ने 19वीं सदी से स्कूलों में धार्मिक संकेतों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें बड़े क्रॉस जैसे ईसाई प्रतीक भी शामिल हैं। फ्रांस अपनी बदलती आबादी को प्रतिबिंबित करने के लिए वर्षों से कानून को अपडेट कर रहा है, जिसमें अब मुस्लिम हेडस्कार्फ़ और यहूदी किप्पा शामिल हैं, लेकिन अबाया पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। मुमकिन है आगे चल कर इस पर भी बैन लगा दिया जाए।

Tags:    

Similar News