'रस्सियों से बांधा हाथ, नाव पर घेरा', शेख हसीना के मंत्रियों की चुन-चुन कर गिरफ्तारी, हिंदुओं की बढ़ी मुश्किलें

Bangladesh News: बंग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद उनके मंत्रियों को चुन-चुन कर गिरफ्तार किया जा रहा है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-14 02:50 GMT

गिरफ्तार पूर्व कानून मंत्री और निवेश सलाहकार (Pic: Social Media)

Bangladesh News: बांंग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद अंतरिम सरकार की ज्यादती जारी है। अल्पसंख्यकों के साथ-साथ शेख हसीना के मंत्रियों को चुन-चुन कर गिरफ्तार किया जा रहा है। शेख हसीना सरकार में कानून मंत्री रहे अनिसुल हक और उनके निवेश सलाहकार सलमान एफ रहमान को बांग्लादेशी सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को ढाका सदरघाट से फरार होने की फिराक में थे। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया। सरकार में बड़े पदों पर रहे लोगों की गिरफ्तारी किसी आतंकवादी या घुसपैठिए की तरह की गई। सेना ने दोनों के हाथों को रस्सी से बांधकर नाव पर नीचे बैठाया गया। शेख हसीना पर हत्या के आरोप लगने के बाद उनके ज्यादातर मंत्री अंडरग्राउंड़ होने की फिराक में हैं।  

हिंदू अल्पसंख्यकों की बढ़ी मुश्किलें

बांग्लादेश में तख्तापलट के साथ ही हिंदुओं पर हमले की खबरें भी सामने आने लगी। सोशल मीडिया पर हिंदुओं पर हो रहे हिंसा की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश में हिंदुओं के शीर्ष निकाय ने एक बयान में कहा कि 5 अगस्त को शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार हिंदू समुदाय को 48 जिलों में 278 स्थानों पर हमला किया गया। साथ ही धमकियों का समाना भी करना पड़ा। निकाय ने इसे हिंदू धर्म पर हमला करार दिया है।

नष्ट की जा रही हिंदुओं की संपत्ति

बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस ने भी हिंसा में वृद्धि की पुष्टि की। अलायंस ने हमलों में वृद्धि की ओर इशारा करते हुए कहा कि, इस देश में हमारे अधिकार हैं, हम यहीं पैदा हुए हैं।' बता दें कि बाग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना के पद से इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हिंसा की खबरें सामने आई हैं। तमाम हिंदू महिलाओं के साथ रेप और हत्या के साथ ही लोगों के घरों और संपत्तियों को नष्ट किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News