Pakistan News: पाकिस्तान के ग्वादर में BLA का चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला, चीनी नागरिकों समेत कई लोगों की मौत

Pakistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे काफिले पर हमला कर दिया गया। इसमें चीनी नागरिकों समेत कई लोगों की मौत हो गई।

Update: 2023-08-13 13:47 GMT
पाकिस्तान के ग्वादर में BLA का चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला: Photo- Social Media

Pakistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे काफिले पर हमला कर दिया गया। इसमें चीनी नागरिकों समेत कई लोगों की मौत हो गई। वहीं पाक के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अलगाववादी भी मारे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों को ले जा रहे काफिले पर हमला कर दिया गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। जबकि पाकिस्तान के दो सुरक्षा कर्मचारी घायल हो गए। हमला रविवार को ग्वादर के फकीर ब्रिज पर हुआ। पाकिस्तान की ओर से इस हमले की पुष्टि की गई है। हमले की जिम्मेदारी बलूच लिब्रेशन आर्मी ने ली है। उसने दावा किया कि हमले में 4 चीनी नागरिकों और 9 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्वादर में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे 7 वाहनों के काफिले पर फकीर ब्रिज पर हमला कर दिया गया। जिसके बाद दोनों ओर से लगातार विस्फोट और गोलीबारी हुई। हमले के बाद ग्वादर को पूरी तरह अलर्ट पर कर दिया गया और किसी भी वाहन को शहर से निकलने और घुसने पर रोक लगा दी गई।

‘द बलूचिस्तान पोस्ट‘ के मुताबिक, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अलगाववादियों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग भागने में सफल रहे। उन्हें पकड़ने के लिए पाकिस्तान आर्मी सर्च ऑपरेशन चला रही है। हमले के बीच पाकिस्तान में चीनी वाणिज्य दूतावासों ने बलूचिस्तान और सिंध में अपने नागरिकों को अगले आदेश तक अपने घरों के अंदर ही रहने के आदेश जारी किए हैं।

बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी-

वहीं बलूच लिब्रेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड (सुसाइड स्क्वॉयड) ने चीनी इंजीनियर्स के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने दावा किया है कि हमला अभी भी जारी है और आगे की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमले के बाद पाकिस्तान के ग्वादर में धमाकों का सिलसिला जारी है। बंदरगाह को चारों ओर से घेर लिया गया है क्योंकि सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। ‘द बलूचिस्तान पोस्ट‘ के मुताबिक, बंदरगाह शहर ग्वादर में विस्फोटों और गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है, जहां सभी सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। चीनी इंजीनियरों के काफिले पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हमला शुरू हुआ था, जोकि करीब दो बजे तक जारी रहा। वहीं इस हमले और मुठभेड़ के कई वीडियो भी सामने आए हैं।

Tags:    

Similar News