मोदी सरकार के फैसले से नेपाल पर पड़ा भारी असर, बंद किए गए सभी कैसिनो

Update: 2016-11-09 05:25 GMT

नेपालः भारत में मोदी सरकार ने 500 और 1000 रूपए के नोट बंद कर दिए। इसका सीधा असर भारत के पड़ोसी देश नेपाल पर पड़ा है। नेपाल के कैसिनो में सिर्फ भारतीय नोट चलता है। इसलिए कैसिनो को बंद कर दिया गया है।

10 फीसदी भारतीय नेपाल के कैसिनों में रहते है, इसलिए यहां अधिकारिक रूप से भारतीय नोट चलता है। मोदी सरकार के 500 और 1000 के नोट कानूनी रूप से अवैध कर दिए जाने के बाद से कैसिनो के मालिकों ने आधी रात के बाद से कैसिनो को बंद कर दिया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कब तक बंद रहेंगे कैसिनो....

काठमांडू के रॉयल कैसिनो के संचालक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने आधी रात से कैसिनो बंद करने की जानकारी दी। उन्होंने फोन पर बताया कि भारत में 500 और 1000 के नोट अमान्य होने की वजह से कैसिनो को बंद करना पड़ रहा है। जब तक इसका कोई विकल्प नहीं मिल जाता तब तक कैसिनो को बंद रखा जाएगा।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कहां होता है जाली नोटों का कारोबार...

नेपाल के काठमांडू में 7 और दूसरे शहरों में 9 कैसिनो चल रहे हैं। यहां के कैसिनों में जाली नोटों का कारोबार धड़ल्ले से होता है। यहां कालाधन को सफेद बनाने की भी कवायद खुलेआम चलती है। यहां से भारत में हवाला के जरिए पैसे भेजे जाते हैं।

Tags:    

Similar News