कोरोना वायरस: चीन में दो करोड़ लोग घरों में कैद, कई की मौत

चीन में अब तक कोरोना वायरस के 600 मामले सामने आ चुके हैं। 17 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार सुबह वुहान से बाहर जाने वाली सभी उड़ानों और ट्रेनों को बंद कर दिया गया था।

Update: 2020-01-23 16:34 GMT

नई दिल्ली: चीन में अब तक कोरोना वायरस के 600 मामले सामने आ चुके हैं। 17 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार सुबह वुहान से बाहर जाने वाली सभी उड़ानों और ट्रेनों को बंद कर दिया गया था।

चीन के अधिकारियों ने हुआनगांग और इझोऊ में भी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ट्रेनें रोक दी गई है। लोगों को बिना कारण घर से निकलने से मना किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रॉस एडहेनम गेब्रेयीसुस ने बुधवार को कहा कि समस्या को दुनिया के लिए खतरा (ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी) घोषित किया जाए या नहीं, इस पर विचार कर रहे हैं।

वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रयास शुरू

वहीं दुनियाभर में इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। अब तक अज्ञात रहे इस वायरस को किसी जंगली जीव या उसके मांस से मानवों में फैलने की आशंका भी जताई गई है। सबसे पहले वुहान शहर को बंद करने का आदेश दिया गया। इसके बाद यहां से करीब 70 किमी दूर मौजूद हुआंग्गांग को बंद किया गया।

ऐसे ही आदेश इजोऊ के लिए दिए गए। इन शहरों के मुख्यालयों ने नोटिस में कहा है कि ऐसा नए सामने आए कोरोनावारयस से फैले निमोनिया को फैलने से रोकने और इलाज करने के लिए किया गया है। घर से निकलने पर उन्हें मास्क लगाने को कहा गया है। यह नोटिस लागू होने के समय से केवल एक घंटे पहले नौ बजे जारी किया गया।

इसमें सरकारी कर्मचारियों व सुरक्षा कार्यों में लगे लोगों को भी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने के लिए कहा गया है। वुहान ट्रांसपोर्ट हब, हनकोऊ रेलवे स्टेशन, आदि बंदकर दिए गए हैं। हमेशा भीड़ से भरे रहने वाले यह स्थान सुनसान हो चुके हैं। रोक का पालन करवाने के लिए राजमार्गों पर सुरक्षा बलों को लगा दिया गया है।

ये भी पढ़ें...खतरनाक वायरस भारत में देगा दस्तक! सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

17 मौतें, 571 गंभीर बीमार

चीन के हुबेई प्रांत के इन तीन शहरों में इस खतरनाक वायरस से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 571 लोगों गंभीर रूप से बीमार हैं। वहीं कई लोग दूसरे शहरों में पलायन करने लगे थे। ऐसे में उन्हें रुकने की अपील चीनी अधिकारियों ने कई बार की। लेकिन जब स्थितियां नियंत्रण से बाहर जाती दिखीं तो यह नोटिस जारी किया गया।

पर्यटन पर आठ फरवरी तक रोक

चीन में शुक्रवार से ‘चंद्र नव वर्ष’ त्यौहार शुरू हो रहा है, और इनकी छुट्टियां चल रही हैं। इस दौरान देश भर से करोड़ों लोग अपने घर व सैर-सपाटे वाली जगहों पर आते-जाते हैं। नई रोक से वे भी प्रभावित होंगे।

वुहान के पर्यटन अधिकारियों ने सभी क्षेत्रीय एजेंसियों को 22 जनवरी से आठ फरवरी तक सभी तरह के पर्यटन पर रोक लगाने के लिए कहा है। विदेशों से आ रहे सभी ग्रुप टूर भी 30 जनवरी तक रद कर दिए गए हैं, पैसा लौटाने को कहा गया है। पांच सितारा होटलों को चेताया गया है कि वे आठ फरवरी तक अपने सभी आयोजन रद कर दें।

हांगकांग से लेकर यूएस तक में मिले मामला

इस बीच कई अन्य देशों में भी कोरोना वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। थाईलैंड में चार, और अमेरिका, ताइवान, जापान, कोरिया गणराज्य में एक-एक केस मिले हैं। हांगकांग और मकाओ में भी कई मरीज मिले हैं।

ये भी पढ़ें...खतरनाक वायरस भारत में देगा दस्तक! सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

Tags:    

Similar News