फेक न्यूज पर लगेगा बैन, चीन ने उठाया ये बड़ा कदम

चीन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence- AI) और आभासी वास्तविकता प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करके फेक न्यूज बनाने वालों पर बैन लगाते हुए इस संबंध में नए नियम जारी किए हैं। 

Update: 2019-12-01 06:09 GMT

बीजिंग: चीन ने अब एआई की सहायता से फेक न्यूज बनाने वालों पर शिकंजा कसने को तैयार है। चीन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence- AI) और आभासी वास्तविकता प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करके फेक न्यूज बनाने वालों पर बैन लगाते हुए इस संबंध में नए नियम जारी किए हैं।

शुक्रवार को चीन के साइबर स्पेस अथॉरिटी ने जारी किए गए नए नियम में बताया कि, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और आभासी वास्तविकता प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करके फेक न्यूज के लिए ऑनलाइन वीडियो और ऑडियो बनाने, फैलाने और प्रसारित करने के लिए इजाज़त नहीं होगी। बता दें कि, चीन में ये नए नियम अगले साल 1 जनवरी, 2020 से लागू कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: राज्यों को जुर्माना घटाने का नहीं है मनमाना अधिकार- विधि मंत्रालय

चीन के साइबर स्पेस अथॉरिटी ने कहा कि, इन नए नियमों का पालन न करने को अपराध माना जा सकता है। अमेरिकी जांच के मुताबिक, साल 2016 के अमेरिकी चुनाव अभियान के बाद से फेक न्यूज को लेकर अधिक चिंता जताई जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में ऑनलाइन फेक न्यूज का इस्तेमाल देखा गया है। चीन के शीर्ष वैधानिक निकाय के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में वो फेक न्यूज तकनीक को अवैध बनाने का विचार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: विधानसभा स्पीकर के चुनाव के लिए बीजेपी ने लिया ये बड़ा फैसला

Tags:    

Similar News