कोरोना वायरस ने इटली में मचाई भीषण तबाही, 1 दिन में इतने हजार लोगों की मौत

चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने इटली में तबाही मचा कर रख दी है। इस देश को फिलहाल जल्द कोरोना वायरस की त्रासदी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Update:2020-03-28 01:28 IST

नई दिल्ली: चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने इटली में तबाही मचा कर रख दी है। इस देश को फिलहाल जल्द कोरोना वायरस की त्रासदी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। पिछले हफ्ते एक-दो दिन मरने वालों की संख्या में कम इजाफा होने से माना जा रहा था कि शायद जल्द ही इस महामारी से उबरने की संभावना बनेगी। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर मौत का भयानक रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

कोरोना ने इटली में करीब 920 लोगों की जान ले ली। वहीं, दुनियाभर में इस खतरनाक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 26,350 हो चुकी है।

यह भी पढ़ें...कोरोना पॉजिटिव हैं ब्रिटिश PM, मोदी ने की जल्द ठीक होने की प्रार्थना, बताया फाइटर

ताजा जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को इटली में मरने वालों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। यहां अब तक एक दिन में 919 लोगों की मौत हो गई। इससे यूरोपीय देश में मरने वालों की कुल संख्या 9,134 हो गई है। यहां 86,498 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि सिर्फ 10,950 ठीक हो सके हैं। इस हफ्ते एक दो बार इजाफे में कमी आने से देश का मेडिकल स्टाफ मुस्कराने लगा था, लेकिन एक बार फिर हालात दर्दनाक हो गए हैं।

यह भी पढ़ें...लॉकडाउन: देशभर में NEET और JEE की परीक्षाएं टलीं, जानें अब कब होंगे ये EXAM

अमेरिका निकला सबसे आगे

इटली के बाद सबसे ज्यादा मौतें स्पेन में हुई हैं जहां एक दिन में 569 जानें चली गईं। इसके साथ ही यहां मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,934 हो गया है। तो ही दुनिया का महाशक्ति अमेरिका ने दुर्भाग्यपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यहां कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा इन्फेक्शन हो चुके हैं। 7,894 नए मामलों के साथ ही यहां कुल 93,329 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। यहां 1,384 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें...सिंगापुर-मलेशिया से हनीमून मना कर लौटे IAS ने तोड़े नियम, हुआ ये हाल

तीसरे नंबर पर चीन

अमेरिका ने सबसे ज्यादा इन्फेक्शन के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है जहां से इस वायरस की शुरुआत हुई थी। चीन अब कुल इन्फेक्शन के मामले में 81,340 के साथ तीसरे नंबर पर है। यहां 3,292 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, ईरान में अब तक कोरोना ने 2,378 लोगों की जान ले ली है। यहां 32,332 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Tags:    

Similar News