'डे' इन हिस्ट्री, 29 अगस्त: इस दिन हरिकेन कैटरीना ने मचाई थी तबाही,1,300 लोगों की हुई मौत

Update:2018-08-29 12:10 IST

लखनऊ: इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन हर दिन इतिहास के बनने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। 29 अगस्त के इतिहास के लिए भी यही मायने हैं। इस दिन इतिहास की कुछ बहुत महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। जिसमें से एक अमेरिका के लुसिआना प्रांत में आया हरिकेन कैटरीना तूफ़ान था। इस तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई थी। भारी जान माल और सम्पत्ति का नुकसान हुआ था। तो आईए नज़र डालते हैं, इस दिन घटी कुछ ऐतिहासिक घटनाओं पर-

हरिकेन कैटरीना ने मचाई थी तबाही

29 अगस्त 2005 के दिन हरिकेन कैटरीना नाम के तूफान ने अमेरिका के लुसिआना प्रांत में भारी तबाही मचाई। यह तूफान स्तर चार का तूफान था। इसने 150 बिलियन डॉलर की संपत्ति नष्ट कर दी और 1,300 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस तूफान में 145 मील प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलीं। इस तूफान के आने से दो दिन पहले ही चेतावनी जारी कर दी गई थी। लेकिन करीब एक लाख लोगों ने शहर खाली नहीं किए थे। इनमें से ज्यादातर लोगों के पास कहीं जाने के साधन भी नहीं थे। तूफान आया तो इसने रास्तों में खड़ी गाड़ियों को मिसाइल बना दिया।

साचिन तेंदुलकर हुए सम्मानित

29 अगस्त 1988 के दिन भारत के भूतपूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। यह ख़िताब उन्हें वर्ष 1997 में क्रिकेट में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने के लिए मिला। राजीव गांधी खेल रत्न को 1991 में शुरू किया गया था। सचिन इसे पाने वाले सातवें खिलाड़ी थे। इस पुरस्कार के तहत सचिन को एक लाख रुपए की इनामी राशि, एक प्रशस्ति पत्र और एक मेडल मिलासचिन के साथ सौरव गांगुली, अजय जडेजा और 17 अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

सोवियत संघ ने बनाया परमाणु बम

29 अगस्त 1949 के दिन सोवियत संघ ने अपने पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया यह परीक्षण कजाकिस्तान में किया गया इस परीक्षण को ‘फर्स्ट लाइटिंग’ का कोड नाम दिया गया था

सोवियत संघ ने इस परमाणु बम की शक्ति का परीक्षण करने के लिए विस्फोट वाले स्थान पर कुछ रिहाइशी बिल्डिंग बनाई थींइसके अलावा कुछ जानवरों को भी पिंजड़े में बंद कर दिया गया था इस परमाणु बम में बला की ताकत थी कहा जाता है की यह अमेरिका के परमाणु बम से भी ज्यादा शक्तिशाली था

धावक को मारा गया धक्का

29 अगस्त 2004 के दिन ओलंपिक में मैराथन के दौरान एक धावक के ऊपर एक दर्शक ने हमला कर दिया। यह धावक ब्राजील का था और इसका नाम वंडरली डी लामा था। हमले के समय लामा के पास रेस में तीस सेकंड की लीड थी और बस उन्हें 4 मील तक और दौड़ना था।

असल में आयरलैंड के व्यक्ति, जिसका नाम कोर्नेलिअस होरन था, ने लामा के ऊपर हमला किया था। बाद में जांच करने पर पता चला कि इस व्यक्ति ने ऐसा केवल पब्लिसिटी पाने के लिए किया था। इससे पहले भी वो ऐसे कारनामे कर चुका था।

देश और दुनिया के इतिहास में 29 अगस्त कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जिनमें से ये सभी प्रमुख हैं....

1898: गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना हुई।

1905: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ।

1932: अंतरराष्ट्रीय युद्ध निरोधक कमेटी का एमस्टर्डम में गठन हुआ।

1953: रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।

1976: भारत के मशहूर कवि काजी नजरूल इस्लाम का बंगलादेश के ढाका में निधन हो गया।

2014: फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन हो गया।

ये भी पढ़ें...29अगस्त: कुछ लोगों को निवेश के वक्त रखना होगा ख्याल, बताएगा राशिफल

 

 

Tags:    

Similar News