अभी-अभी तूफान का कहर! देखते ही देखते 30 लोगों की चली गई जान

अमेरिका में आये डोरियन नाम के चक्रवाती तूफान का कहर जारी है। तेज बारिश के चलते साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन शहर में सैलाब जैसे आसार बन हुए हैं।

Update: 2023-03-29 10:21 GMT
अभी-अभी तूफान का कहर! देखते ही देखते 30 लोगों की चली गई जान

अमेरिका में आये डोरियन नाम के चक्रवाती तूफान का कहर जारी है। तेज बारिश के चलते साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन शहर में सैलाब जैसे आसार बन हुए हैं। तूफान के चलते शहर में अलर्ट जारी है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है।

तूफान के चलते वहां पर कई पेड़ और ट्रैफिक सिग्नल भी टूट गए हैं। गुरुवार के शहर में करीब सात इंच से भी ज्यादा बारिश हुई है। वहीं इस तूफान के चलते अमेरिका के पास ग्रैंड बहामास में अब 30 लोगों की जान जा चुकी है। पूरे बहामास में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रधानमंत्री ह्यूबर्ट मिनिस ने इस बात की जानकारी दी है।

देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय संकटों में एक- ह्यूबर्ट मिनिस

उन्होंने कहा कि, ये तूफान देश के इतिहास में सबसे बड़े राष्ट्रीय संकटों में एक है। साथ ही ह्यूबर्ट ने कहा कि ये तूफान कई घरों के साथ कुछ क्षेत्रों को पूरी तरह तहस-नहस कर चुका है।

ये तूफान डोरियन अमेरिका के पूर्वी तट की तरफ बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अधिकारियों को तटीय इलाके पर फौरन मदद करने के निर्देश दिए हैं। ग्रैंड बहामास का एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी उस तूफान की वजह से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।

फ्लोरिडा और वर्जीनिया में अलर्ट जारी-

वहीं श्रेणी 2 के तूफान के उत्तर की तरफ बढ़ने की वजह से फ्लोरिडा और वर्जीनिया के लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। बहामास से टकराने के बाद प्रलयकारी तूफान थोड़ा कमजोर हो गया था। लेकिन एक बार फिर से वो तबाही मचाने के लिए तैयार हो गया है।

बता दें कि प्रलयकारी तूफान 1 सितंबर को 298 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से बहमास के तट से टकराया था। दो दिनों के भीतर ही इसने अबाको द्वीप और बहामास को बूरी तरह से प्रभावित किया है।

Similar News