इस जहाज की वजह से लगा स्वेज नहर में दुनिया का सबसे बड़ा जाम, पढ़े पूरी खबर

इजिप्ट की स्वेज नहर में कार्गो जहाज के फसने पर यातायात काफी प्रभावित हो गया। आपको बता दें कि इस जहाज में फसे सभी 25 लोग सुरक्षित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मालवाहक जहाज 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा है।

Update: 2021-03-25 16:49 GMT
इस जहाज की वजह से लगा स्वेज नहर में दुनिया का सबसे बड़ा जाम, पढ़े पूरी खबर photos (social media)

अमेरिका : इजिप्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि इजिप्ट की स्वेज नहर में कार्गो जहाज के फसने से यहां के यातायात पर काफी बुरा असर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि 2, 24,000 टन कंटेनर जहाज के नहर में फास जाने से काफी बड़ा जाम लग गया। इस जाम को दुनिया का सबसे बड़ा शिपिंग जाम कहा जा रहा है। इस जहाज के जाम में फसने के कारण क्रूड में काफी उछाल देखने को मिली।

कार्गो जहाज इजिप्ट की स्वेज नहर में फस गया

इजिप्ट की स्वेज नहर में कार्गो जहाज के फसने पर यातायात काफी प्रभावित हो गया। आपको बता दें कि इस जहाज में फसे सभी 25 लोग सुरक्षित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मालवाहक जहाज 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा है। यह जहाज तेज हवा के कारण स्वेज नहर में फस गया। जिसकी वजह से काफी लोगों को इस जाम की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दुनिया का सबसे बड़ा शिपिंग जाम

कार्गो जहाज स्वेज नहर में फस जाने से क्रूड में करीब तीन फीसदी की तेजी आई है। बताया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा शिपिंग जाम है। आपको बता दें कि यह कंटेनर जहाज चीन से माल लेकर जा रहा था। इस जहाज को स्वेज नहर में फसने से क्रूड में काफी तेजी का उछाल देखने को मिला है। कहा जा रहा है कि कनाल में ट्रैफिक जाम होने से इसके बेसमेटल्स में काफी मजबूती आ गई है।

ये भी पढ़े...ऑनलाइन खाताः मंत्री मोती सिंह ने किया उद्घाटन, मिलेगी ये सुविधा

नहर से ही यूरोप और एशिया का व्यापार होता

स्वेज नहर को बेहद महत्वपूर्ण नहर बताया जा रहा है क्योंकि इस नहर से ही यूरोप और एशिया का व्यापार होता है। आपको बता दें कि स्वेज नहर भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ती है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि कम से कम 150 जहाज एवर गिवन के हटाए जाने का इन्तजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े...महाराष्ट्र में सियासी बवाल: देवेंद्र फडणवीस का उद्धव सरकार पर निशाना, इसलिए हैं मौन

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News