Earthquake: फिर भूकंप से कांपा जापान, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1, किसी तरह के जानमाल के नुकसान अनुमान नहीं

Earthquake: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र टोक्यो से 107 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में था। भूकंप की गहराई 65km थी।

Update: 2023-05-26 17:26 GMT
earthquake (Photo-social Media)

Earthquake: जापान में 26 मई को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र टोक्यो से 107 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में था। भूकंप की गहराई 65km थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार 3.33 बजे भुकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अभी सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक चिबा और इबाराकी प्रान्तों में झटके महसूस किए गए। USGS ने बताया कि अधिक बहुत कम नुकसान होने की संभावना है।

पांच मई को भी आया था भूकंप

जापान की स्थानीय समाचार क्योदो के अनुसार इबाराकी में टोकाई बंबर-2 परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि इससे पहले भी जापान में पांच मई को भुकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।

जापान में ज्यादा भूकंप आने का प्रमुख कारण

भूकंप के लिहाज से जापान बेहद संवेदनशील देश है। इसका कारण है यहां मिलने वाली धरती की सबसे अशांत टेक्टोनिक प्लेट्स। ये प्लेटें एक अभिकेंद्रित सीमा बनाती हैं, जिसके कारण ये क्षेत्र दुनिया के सर्वाधिक भूकंपों का केन्द्र बन जाता है।

ज्यादा भूकंप आने पर भी क्यों नहीं होता नुकशान?

जापान में प्रत्येक मकान को भूकंप रोधी बनाया जाता है। इसके लिए मकानों की नींव गहरी रखी जाती है, जिससे भूकंप के गहरे झटके को सह सके। भूकंप से बचाव के लिए चिक्त्सा सामग्री प्रत्येक घर और दफ्तर में रहता है।

Tags:    

Similar News