शर्मनाक: लड़की से पिटे पाकिस्तानी मंत्री, दुनियाभर में कराई बेइज्जती

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में देश का नया स्थाई प्रतिनिधि मुनीर अकरम को नियुक्त किया है। इनसे पहले मलीहा लोधी राजदूत थी। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राजदूत मुनीर अकरम को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में डॉ मलीहा लोधी की जगह पाकिस्तान का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।’

Update: 2023-06-28 05:02 GMT

नई दिल्ली : पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में देश का नया स्थाई प्रतिनिधि मुनीर अकरम को नियुक्त किया है। इनसे पहले मलीहा लोधी राजदूत थी। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राजदूत मुनीर अकरम को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में डॉ मलीहा लोधी की जगह पाकिस्तान का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।’

यह भी देखें... डरा कश्मीर: आतंकियों के 15 Kg बम से मचा हड़कंप, अलर्ट पर सेना

पाकिस्तान ने नहीं बताई वजह

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने मलीहा लोधी को हटाने की कोई खास वजह नहीं बताई है। दरअसल मुनीर अकरम वही हैं जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से बहस करने पर पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

इसके साथ ही मुनीर अकरम की नियुक्ति पर पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा, ‘अकरम एक अनुभवी व्यक्ति है जिन्होंने सन् 2002 से 2008 तक संयुक्त राष्ट्र के स्थाई प्रतिनिधि के रूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधि के रूप में काम किया।’

ये है पूरा वाक्या...

सन् 2002 में क्रिसमस और नए साल के जश्न के बीच न्यूयॉर्क सिटी पुलिस को एक शिकायत मिली, जिसमें एक महिला ने रोते हुए बताया कि उसके पति ने उसके साथ बहुत मारपीट की।

पीड़िता ने 911 वहां का पुलिस सहायता नंबर ऑपरेटर को बताया कि उसके पति ने दीवार में उसका सर पटक दिया। मीडिया रिपोर्ट ने सन् 2003 में यह रिपोर्ट दी थी। इस दौरान ऑपरेटर को यह भी बताया गया कि महिला ने जिस व्यक्ति पर यह आरोप लगाए वो डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी से था।

यह भी देखें... गजब है ये! 1200 किलो की निशानी, जो याद दिलाएगी बापू की

बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर जब पुलिस मुनीर अकरम के मैनहैटन स्थित आवास पर पहुंची तो महिला ने बताया कि आरोपी उसका प्रेमी है और दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई, तभी मुनीर अकरम ने उसका सर दीवार में पटक दिया। इस हमले के समय उसने घटनास्थल से जाने की कोशिश भी की थी।

पीड़िता जब पुलिस के पास पहुंची, उस समय मुनीर अकरम अपने घर पर थे। इस दौरान उन्होंने खुद पाकिस्तान का राजदूत बताया। डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी के चलते पुलिस तब उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।

आपको बता दें कि मुनीर अकरम राजनीतिक विज्ञान के छात्र रहे हैं और उन्होंने कराची यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है। सन् 1968 में वह पब्लिक सर्विस में आए और इसके एक साल बाद ही पाकिस्तान की विदेश सेवा में शामिल हो गए।

इसी के चलते सबसे पहले उनकी पोस्टिंग यूएन में द्वितीय सचिव की रूप में हुई। इसके बाद सन् 1995 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा ऑफिस में पाकिस्तान का स्थाई प्रतिनिधि बनाया गया था।

यह भी देखें... बड़ी खुशखबरी: आ गई बंपर भर्तियां, यहां मिलेगी पूरी डिटेल

Tags:    

Similar News