पाकिस्तान में एक और हिंदू किशोरी का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन

लड़की की सुरक्षित रिहाई को लेकर दबाव बनाने के लिए हिन्दू समुदाय के लोग बृहस्पतिवार को धरना पर बैठ गए और शहर की मुख्य सड़क को अवरूद्ध कर दिया।

Update:2019-04-19 09:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक दबंग मुस्लिम शख्स द्वारा एक हिन्दू किशोरी के अपहरण के बाद अल्पसंख्यक समुदाय में आक्रोश फैल गया है। लड़की की सुरक्षित रिहाई को लेकर दबाव बनाने के लिए हिन्दू समुदाय के लोग बृहस्पतिवार को धरना पर बैठ गए और शहर की मुख्य सड़क को अवरूद्ध कर दिया।

बैनर और तख्तियां लिए हुए हिन्दू समुदाय के लोग लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान में धरना पर बैठ गए और 17 वर्षीय लड़की को रिहा कराने की मांग करते हुए जबरन धर्मांतरण के खिलाफ नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान ने 100 और मछुआरों को किया रिहा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदू किशोरी के अपहरण की यह घटना पिछले महीने की है। लड़की के परिजनों ने इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, ताहिर ताम्री ने अपने पिता और भाई की मदद से पिछले महीने किशोरी का अपहरण किया। इसके बाद उसे कराची ले गए और उससे शादी कर उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया।

अपहरणकर्ताओं ने लड़की से निकाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। बताते चलें कि पिछले महीने सिंध प्रांत में तीन हिंदू किशोरियों के अपहरण की घटनाएं सामने आई थीं।

प्रदर्शन के दौरान लड़की के पिता ने धमकी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह खुद को आग लगा लेगा। रहीम यार खान जिले में हिंदुओं के डेढ़ लाख हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि इंसाफ होगा जिसके बाद यह प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस प्रमुख उमर फारूक सलामत ने कहा कि लड़की को लाने के लिए पुलिस की एक टीम कराची गई है।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान में बस से उतारकर 14 यात्रियों को गोलियों से भुना

Tags:    

Similar News