'विल यू मैरी मी' पूछने के लिए यह शख्स पहुंचा 3000 फीट की ऊंचाई पर, गर्लफ्रेंड ने दिया ये जवाब

यह जगह नॉर्वे में है जहां पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। इस खूबसूरत और रोमांटिक प्रपोजल पर उसकी गर्लफ्रेंड की प्रतिक्रिया क्या रही होगी। रिचर्ड्स की गर्लफ्रेंड बेक्स मोर्ले अपने सामने ये नजारा देखकर बेहद इमोशनल हो गई।

Update: 2019-07-11 10:04 GMT

जयपुर: प्यार को दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज माना गया है। कहते हैं प्यार के बिना पूरी सृष्टि अधूरी है। अगर प्यार सच्चा है तो पूरी कायनात उसे मिलाने में लग जाती है। हर इंसान कभी न कभी, किसी न किसी से, कही न कहीं प्यार तो जरुर करता है। और प्यार करने वाला शख्स अपने पार्टनर को एक खास अंदाज में अपने प्यार का इजहार करना चाहता है ताकि वह जिंदगी भर उसे अपने जेहन में याद रखें। कई बार इस तरह की चीजें उनके लिए हमेशा- हमेशा के लिए यादगार बन जाती हैं। लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के कई तमाम तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन जिस प्रेम कहानी की बात बता रहे हैं उसे जानकर आश्चर्य जरूर होगा।

आपके बच्चे का लगेगा पढ़ाई में मन, होगा तेज दिमाग, आजमाएं ये आसान उपाय

क्रिश्चियन रिचर्ड्स नाम के एक शख्स ने जमीन से 3000 फीट की उंचाई पर पहुंच कर दो विशाल चट्टानों के बीच में जाकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। यह जगह नॉर्वे में है जहां पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। इस खूबसूरत और रोमांटिक प्रपोजल पर उसकी गर्लफ्रेंड की प्रतिक्रिया क्या रही होगी। रिचर्ड्स की गर्लफ्रेंड बेक्स मोर्ले अपने सामने ये नजारा देखकर बेहद इमोशनल हो गई।

बॉलीवुड में चढ़ा है ‘बोतल कैप चैलेंज’ का खुमार, निरहुआ ने दिया अक्षय को जवाब

 

जब रिचर्ड्स जमीन से 3,000 फीट की उंचाई पर जाकर घुटनों के बल बैठकर उसे शादी के लिए प्रपोज किया तो बेक्स अपने आंसू नहीं रोक पाईं और उसने हां कह दिया। उसे ये सब कुछ सपने जैसा लग रहा था। इस यूनिक प्रपोजल की तस्वीर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हैं और ये तेजी से वायरल हो रही है। रिचर्ड्स ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कई लोगों को लगा था कि लड़की इस प्रपोजल को मना कर देगी लेकिन मुझे किसी और बात की चिंता सता रही थी। मुझे इस बात का डर था कि कहीं मेरे हाथ से रिंग (अंगूठी) ना गिर जाए। अगर वह गिर जाती तो मैं फिर उसे कभी नहीं ढूंढ़ पाता।

विश्व जनसंख्या दिवस: एक साल में इतने पुरुषों ने करायी नसबंदी

ये डरावना जरूर था लेकिन मेरे से ज्यादा बेक्स चिंतित थी। उसे चिंता थी कि कहीं मैं यहां से फिसल ना जाउं। उसने झट से हां कह दिया, लेकिन मुझे लगा कि वह वहां से जल्दी से उतरने के लिए हां कह दिया था, लेकिन नहीं उसने दिल से कहा था। उसने बताया कि वेयह जगह नॉर्वे में है जहां पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। इस खूबसूरत और रोमांटिक प्रपोजल पर उसकी गर्लफ्रेंड की प्रतिक्रिया क्या रही होगी। रिचर्ड्स की गर्लफ्रेंड बेक्स मोर्ले अपने सामने ये नजारा देखकर बेहद इमोशनल हो गई। दोनों नॉर्वे में एक ट्रेकिंग ट्रिप पर गए थे लेकिन प्रपोजल का ये आइडिया उन्हें अचानक से आय़ा था।

Tags:    

Similar News