हिलेरी ने फिर डोनाल्ड ट्रंप को कहा बेलगाम, नीतियों को बताया चिंताजनक

Update: 2016-05-09 12:19 GMT

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की अग्रणी दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर बेलगाम कहा। उन्होंने हालिया महीनों में घोषित उनकी कई नीतियों को चिंताजनक बताया है।

हिलेरी ने पहले भी लगाया था इल्जाम

-हिलेरी ने इसी हफ्ते ट्रंप पर बेलगाम होने का आरोप लगाया था।

-एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान उनके इन्हीं आरोपों के बारे में पूछे जाने पर हिलेरी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बेलगाम ट्रंप का यह कहना है कि अन्य देश आगे बढ़ें और अपने लिए परमाणु हथियार हासिल करें।’

हिलेरी ने कहा, ‘ट्रंप कहते हैं कि हम दुनिया के इतिहास में सबसे ताकतवर सैन्य गठबंधन नाटो से अलग हो जाएं।'

Tags:    

Similar News