US: हार्वी तूफान ने ली भारतीय छात्र की जान, साथी की हालत भी गंभीर

Update: 2017-08-30 07:23 GMT
US: हार्वी तूफान ने ली भारतीय छात्र की जान, साथी की हालत भी गंभीर

ह्यूस्टन: चक्रवाती तूफान हार्वी ने अमेरिका के टेक्सस राज्य में तबाही मचा दी है। इस तूफान की वजह से ह्यूस्टन शहर में आई बाढ़ में अब एक भारतीय छात्र के जान जाने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल भाटिया (24 वर्ष) झील में डूब गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को निखिल ने दम तोड़ दिया। तूफान की वजह से अब तक कुल 20 लोगों की जान चली गई।

टेक्सस के ए ऐंड एम यूनिवर्सिटी के छात्र निखिल भाटिया को बीते शनिवार ब्रायन झील से बचाया गया था। वह वहां एक अन्य भारतीय लड़की शालिनी सिंह के साथ तैराकी के लिए गया था। वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बुधवार को निखिल भाटिया की मौत की पुष्टि कर दी है, जबकि शालिनी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

वाणित्य दूतावास के अधिकारी भारत में भाटिया के परिवार और अमेरिका में अस्पताल के साथ नियमित रूप से संपर्क में थे। भाटिया मूल रूप से जयपुर के रहने वाला था, जबकि 25 वर्षीय शालिनी का ताल्लुक नई दिल्ली से है। वे दोनों ह्यूस्टन में सार्वजनिक स्वास्थ्य में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे।

Tags:    

Similar News