नहीं सुधरेगा पाकिस्तान: परमाणु युद्ध को लेकर इमरान ने चली नई चाल

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद पाकिस्तान भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देते आया है। अब एक बार फिर पाक के पीएम इमरान खान ने भारत के साथ युद्ध किए जाने की बात कही है। हालांकि इमरान खान ने ये भी माना है कि पाकिस्तान भारत से पारंपरिक युद्ध में हार सकता है।

Update: 2023-04-29 21:26 GMT

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद पाकिस्तान भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देते आया है। अब एक बार फिर पाक के पीएम इमरान खान ने भारत के साथ युद्ध किए जाने की बात कही है। हालांकि इमरान खान ने ये भी माना है कि पाकिस्तान भारत से पारंपरिक युद्ध में हार सकता है। साथ ही इमरान खान ने भारत के साथ परमाणु युद्ध की ओर इशारा किया है।

पारंपरिक युद्ध में हारने को किया स्वीकार-

पीएम इमरान खान ने कहा है कि अगर कोई देश पारंपरिक युद्ध में हारता है तो उस देश के पास केवल दो ही विकल्प बचते हैं या तो वे सरेंडर कर दे या तो आखिरी तक आजादी की लड़ाई लड़ते रहे। परमाणु युद्ध की ओर इशारा करते हुए इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तानी अंत तक लड़ते हैं इसलिए जब परमाणु शक्ति से संपन्न देश लड़ेंगे तो उसके अपने परिणाम होंगे।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के लोग भारतीयों को अपने रिश्तेदारों के रूप में मानते हैं: शरद पवार

खुद को शांतिवाद मानते हैं इमरान खान-

इमरान खान ने एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में खुद को शांतिवाद कहा है। इमरान खान ने कहा कि, मैं हमेशा ही युद्ध के खिलाफ खड़ा रहा हूं। मेरा मानना है कि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है। चाहे आप वियतनाम की लड़ाई देख लें या इराक की। युद्ध की वजह से अन्य समस्याएं खड़ी हो गईं जो उन सभी परेशानियों से काफी बड़ीं हैं, इसलिए युद्ध लड़ा गया। आगे उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान कभी भी पहले परमाणु युद्ध नहीं शुरु करेगा।

युद्ध का बढ़ रहा है खतरा-

इससे पहले भी इमरान खान भारत के साथ युद्ध किए जाने पर बयान दे चुके हैं। इमरान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं अब भारत के साथ कोई चर्चा नहीं करूंगा क्योंकि अब बातचीत के लिए कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसलिए दुनिया को भी इस पर ध्यान देना चाहिए कि दोनों देश किन-किन हालातों का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेशर्मी: बस ऐसी ही उम्मीद थी इस खिलाड़ी से

Tags:    

Similar News