India China Galwan Clash: गलवान घाटी खूनी संघर्ष में चीन की धोखेबाजी का खुलासा, देखें ये वीडियो

India China Galwan Clash: गलवान घाटी में मई माह में भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इस खूनी संघर्ष का चीन के एक टीवी चैनल ने गलवान घाटी में हुए संघर्ष का वीडियो जारी किया।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-08-04 03:33 GMT

गलवान घाटी खूनी संघर्ष (फोटो- सोशल मीडिया)

India China Galwan Clash: बीते साल पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में मई माह में भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इस खूनी संघर्ष में दोनों तरफ की सेनाओं के सैनिक मारे गए थे। ऐसे में अब चीन के एक टीवी चैनल ने गलवान घाटी में हुए संघर्ष का वीडियो जारी किया। ये वीडियो 45 सेकंड का है। इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि चीन के सैनिक भारतीय सैनिकों पर लगातार पत्थर फेंक रहे हैं, जिसका भारतीय जवान भी मुहंतोड़ जवाब दे रहे हैं। 

45 सेकंड के इस वीडियो को रिलीज कर चीन ने खुद-ब-खुद अपनी ही नाक कटा ली है। सामने आए इस नये वीडियो में चीन के पत्थरबाज सैनिक एक्सपोज हो गए हैं। इस पर चीन ने सोचा था कि ये वीडियो जारी करने से उसका झूठ आगे बढ़ेगा और वो अपने सैनिकों की बहादुरी दिखा पाएगा।

चीन सेना धोखेबाज

लेकिन इसका बिल्कुल उल्टा हुआ। दरअसल चीन ये दिखाना चाहता था कि उसके सैनिक भारतीय सैनिकों पर भारी पड़े थे। पर झूठ हमेशा झूठ ही रहता है चाहे उसमें सच की कितनी भी चादरें ओढ़ा दी जाए। चीन का ये वीडियो वाला दांव कैसे उल्टा पड़ गया है।

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भारतीय सैनिक चीन की उस निगरानी पोस्ट को तबाह करने में लगे हुए हैं जिसमें उन्होंने एलएटसी (LAC) का उल्लंघन किया है। तो ये भी कहा जा सकता है कि चीन की हमेशा की आदत है वो धीरे धीरे आगे बढ़कर चुपचाप अवैध कब्जे करता है। वहीं इसने अबकी बार भी किय है।।

सामने आए इस 45 सेकंड के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गलवान नदी के बर्फ वाले पानी में भारतीय जवान मोर्चा किस तरह संभाले हुए हैं और धोखेबाज चीनी सेना के पत्‍थरबाजी का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। वहीं इस वीडियो में दोनों देशों के सैनिकों के बीच आमने-सामने की जंग भी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। 


Tags:    

Similar News