International Museum Day: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस आज, जानें इतिहास, महत्व, व इस साल की थीम

Aaj Ka Itihas: संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1977 में संग्रहालयों के महत्त्व को समझते हुए, लोगों में इस विषय के प्रति जागरूक बढ़ने के उद्देश्य से 18 मई को विश्व में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने का निर्णय लिया था।

Written By :  Prashant Dixit
Update: 2022-05-18 02:52 GMT

International Museum Day 2022 (image-social media)

International Museum Day 2022: संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1977 में संग्रहालयों के महत्त्व को समझते हुए, लोगों में इस विषय के प्रति जागरूक बढ़ने के उद्देश्य से 18 मई को विश्व में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने का निर्णय लिया था। जिसके बाद से हर साल 18 मई को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी "संग्रहालय सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संस्कृतियों के संवर्धन और आपसी समझ, सहयोग और लोगों के बीच विकास का एक साधन हैं"। संस्कृति मंत्रालय ने पहले ही मंत्रालय के अंतर्गत देश भर के सभी संग्रहालयों में 16 मई से 20 मई 2022 तक पूरे सप्ताह के लिए नि:शुल्क प्रवेश की घोषणा की है। इस साल की थीम "संग्रहालय की शक्ति" है।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की शुरुआत

Aaj Ka Itihas 18 May 2022: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 18 मई को इंटरनेशनल म्यूज़ीअम डे (international museum day) अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जा रहा है। जहा इस साल की थीम 'संग्रहालय की शक्ति' रखी गई है। वहीं इस अवसर पर आज 18 मई को राष्ट्रीय संग्रहालय सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुले रहेंगे। इस साल आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 18 मई 2022 को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (international museum day) के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय 16 मई से 20 मई 2022 तक अपने संग्रहालयों में एक सप्ताह तक चलने वाले उत्सव का आयोजन भी कर रहा है।

संग्रहालय दिवस 2022 की थीम

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर हर वर्ष 1992 से संग्रहालयो की ओर से एक विशेष वार्षिक विषय पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष इंटरनेशनल म्यूजियम डे 2021 की थीम "संग्रहालयों का भविष्य पुनर्प्राप्त करें और पुन कल्पना करें"। जबकि इस साल अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2022 की थीम "संग्रहालय की शक्ति" है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने इस साल राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु), इलाहाबाद संग्रहालय (प्रयागराज), भारतीय संग्रहालय (कोलकाता), विक्टोरिया मेमोरियल हॉल (कोलकाता), सालार जंग संग्रहालय (हैदराबाद) और साइंस सिटी और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी केंद्र पर भारत भर के 24 स्थानों पर इस पूरे सप्ताह विशेष आयोजन होंगे हैं।

भारत का पहला संग्रहालय 

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हावड़ा जंक्शन से चार किलोमीटर की दूरी पर एक महराबदार भव्य सफेद इमारत है। इस इमारत में भारतीय संग्रहालय है, जो दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक भी है। इसे दो फरवरी 1814 को आम जनता के लिए खोला गया था, और यहां दुनियाभर की कई दुर्लभ कलाकृतियों को बहुत सहेजकर रखा गया है। यह संग्रहालय इतना बड़ा है, कि दिलचस्पी रखने वालों को इसे पूरे संग्रहालय को देखने में कई दिन का समय लग सकता है।

Tags:    

Similar News