कश्मीर पर विवादित बयान देना PAK रेल मंत्री को पड़ा भारी, लंदन में हुआ ये काम

कुछ दिन पहले रेल मंत्री शेख रशीद ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ अपशब्द कहे थे। यह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

Update: 2019-08-23 04:49 GMT
कश्मीर पर विवादित बयान देना PAK रेल मंत्री को पड़ा भारी, लंदन में हुआ ये काम

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त को आर्टिकल 370 कमजोर कर दिया गया। भारत के इस कदम से पाकिस्तान अभी भी बौखलाया हुआ है। हालांकि, कई देश इसपर भारत का समर्थन कर रहे हैं। कश्मीर और आर्टिकल 370 को लेकर तमाम देशों का कहना है कि यह भारत का आंतरिक मामला है।

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार: जाने योगी सरकार में किसको क्या मिला, किसने क्या खोया

वहीं, आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर को लेकर विवादित बयान देना पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद को मंहगा पड़ गया। बता दें, ये वही जनाब हैं, जिन्होंने ये बयान दिया था कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद भारत पर परमाणु हमला हो सकता है। अब उनकी लंदन में जमकर पिटाई की गई है। उनपर लंदन में कुछ लोगों ने अंडे फेंके। साथ ही, उनको घूंसे भी मारे।

पुरस्कार समारोह में पहुंचे थे शेख रशीद

इस मामले पर पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि लंदन में रेल मंत्री शेख रशीद पर तब हमला हुआ जब वह एक होटल में पुरस्कार समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। रशीद को मारने के बाद हमलावर वहां से भागने में कामयाब रहे। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) से संबद्ध पीपुल्स यूथ ऑर्गनाइजेशन यूरोप के अध्यक्ष आसिफ अली खान और पार्टी की ग्रेटर लंदन महिला शाखा की अध्यक्ष समाह नाज ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़ें: इमैनुएल मैक्रों बोले- कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना भारत का अंदरूनी मसला

दरअसल, कुछ दिन पहले रेल मंत्री शेख रशीद ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ अपशब्द कहे थे। यह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को बिल्कुल पसंद नहीं आया। ऐसे में पीपुल्स यूथ ऑर्गनाइजेशन यूरोप और ग्रेटर लंदन महिला शाखा ने रशीद पर केवल अंडा फेंकने की बात कही है। फिलहाल अभी ये नहीं पता चला है कि उनपर हाथ किसने उठाया था।

यह भी पढ़ें: चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

यहां देखें वीडियो



Tags:    

Similar News