ऐसा प्यार कहां? 10 साल से ये शख्स रोज समुद्र में जाकर लापता पत्नी को खोज रहा है

जापान में आई इस सुनामी की वजह से करीब 15 हजार लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 2 लाख 30 हजार लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़ दिया था।

Update: 2021-03-12 09:36 GMT
2011 में सुनामी की वजह से 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 133 फीट लंबी लहरे उठते हुए देखी गई थी। जिसने जापान को हिला कर रख दिया था।

नई दिल्ली: 64 साल के यासुओ पिछले 10 सालों से अपनी पत्नी युको की तलाश में इधर –उधर भटक रहे हैं। उनकी पत्नी युको साल 2011 में जापान में आई सुनामी के बाद से ही लापता हो गई थीं।

उसके बाद से आज तक उनके बारें में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। लेकिन यासुओ ने अभी तक हार नहीं मानी है। वे अपनी पत्नी की तलाश के काम को अभी भी जारी रखें हुए हैं।

वे 10 सालों से रोज अकेले ही समुंद्र के अंदर कई –कई फीट नीचे गहरे पानी में जाकर अपनी पत्नी और उनसे जुड़ी चीजों को तलाशते हैं।

पाकिस्तान-तुर्की हुए बर्बाद: अमेरिका ने दिया जोरदार झटका, समझौते पर लगाई रोक

ऐसा प्यार कहां? 10 साल से ये शख्स रोज समुद्र में जाकर लापता पत्नी को खोज रहा है(फोटो:सोशल मीडिया)

जब तक आखिरी सांस चलेगी तलाश जारी रखूंगा: यासुओ

उन्होंने अभी तक लम्बा सफर तय किया है। उन्होंने बकायदा अंडरवॉटर डाइविंग का लाइसेंस भी ले रखा हैं। वे अंडरवॉटर डाइव करते हैं जिससे कि वे अपनी पत्नी युको से जुड़ी किसी भी चीज को ढूंढने में शायद सफल हो सकें।

यासुओ ने बताया कि उन्होंने अब जिंदगी पत्नी को खोजने के काम में लगा दी है। क्योंकि उन्हें अपनी पत्नी से जो आखिरी संदेश मिला था उसमें उन्होंने कहा था कि वो बैंक की जॉब से थक गई हैं और घर लौटना चाहती हैं।

यासुओ को आज भी मन में पूरा विश्वास है कि उनकी पत्नी युको जापान में आई सुनामी के एक दशक बाद भी घर लौटना चाहती हैं और यही कारण है कि उन्होंने अपनी पत्नी को तलाशने का काम आज तक बंद नहीं किया है। उनका तो यहां तक कहना है कि जब तक उनकी सांसें चलेंगी वे अपनी पत्नी को खोजना जारी रखेंगे।

हिन्दू लड़की को मुस्लिम शख्स ने किया अगवा, मौलवी ने उसी से करा दिया निकाह

ऐसा प्यार कहां? 10 साल से ये शख्स रोज समुद्र में जाकर लापता पत्नी को खोज रहा है(फोटो:सोशल मीडिया)

कब और कैसे हुई थी ये घटना

बात वर्ष 2011 की। उस समय सुनामी की वजह से 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 133 फीट लंबी लहरे जापान में उठते हुए देखी गई थी।

जिसने उत्तरपूर्वी कोस्ट को हिला कर रख दिया था और इस सुनामी ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को भी भारी नुकसान पहुंचाया था।

इसे यूक्रेन के चेरनोबिल के बाद सबसे खतरनाक न्यूक्लियर तबाही माना गया है। जापान में आई इस सुनामी की वजह से करीब 15 हजार लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 2 लाख 30 हजार लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़ दिया था।

उस समय यासुओ की पत्नी बैंक में काम करती थीं। बैंक के स्टाफ ने खतरे को देखते हुए सभी कर्मचारियों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था लेकिन अचानक से सुनामी की तीव्रता बढ़ गई थी और बाद में बैंक के सभी कर्मचारी पानी में बह गए थे। लेकिन यासुओ की पत्नी की बॉडी का आज तक पता नहीं चल पाया है।

कनाडा में मोदी की वाह-वाही: सड़कों पर लगे बड़े-बड़े पोस्टर, जानें क्या है वजह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News