Jeff Bezos: जेफ बेजोस के साथ अंतरिक्ष में जाने का 2 अरब में बिका टिकट

Jeff Bezos: बेज़ोस की अंतरिक्ष यात्रा में साथ जाने के लिए 159 देशों के 76 लोगों ने नीलामी में हिस्सा लिया था।

Written By :  Neel Mani Lal
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-06-14 18:56 GMT

 जेफ बेजोस (फोटो: सोशल मीडिया)

Jeff Bezos: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेज़ोस और उनके भाई मार्क बेज़ोस के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने का टिकट एक गुमनाम रईस ने 2 करोड़ 80 करोड़ डॉलर (करब 2 अरब रुपए) में खरीदा है। बेज़ोस बंधुओं के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के टिकट की नीलामी की शुरुआत 48 लाख डॉलर से शुरू हुई थी और देखते देखते 6 मिनट में 2 करोड़ 80 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

दस मिनट की यात्रा

अमेज़न के संस्थापक जेफ बेज़ोस अपनी अंतरिक्ष अभियान की कम्पनी ब्लू ओरिजिन द्वारा बनाये गए स्पेस कैप्सूल 'न्यू शेपर्ड' में बाहरी दुनिया की ट्रिप पर जाएंगे। इस ट्रिप पर बेज़ोस बंधुओं के साथ नीलामी का विजेता और एक टेक्निकल सहयोगी जाएगा। ये ट्रिप पृथ्वी की कक्षा के भीतर 10 से 12 मिनट की होगी। न्यू शेपर्ड कैप्सूल 20 जुलाई को प्रक्षेपित किये जाने की योजना है।
बेज़ोस की अंतरिक्ष यात्रा में साथ जाने के लिए 159 देशों के 76 लोगों ने नीलामी में हिस्सा लिया था। विजेता का नाम अभी गुप्त रखा गया है जिसका बाद में खुलासा किया जाएगा। टिकट नीलामी में मिला पैसा क्लब फ़ॉर फ्यूचर को जाएगा। ये एक शिक्षा को समर्पित संस्था है जिसे ब्लू ओरिजिन संचालित करता है।

खरबपतियों में होड़

अंतरिक्ष यात्रा के लिए दुनिया के खरबपतियों के बीच होड़ में रिचर्ड ब्रेन्सन और एलोन मस्क भी कतार में हैं। रिचर्ड ब्रेन्सन का वर्जिन गैलेटिक अंतरिक्ष यान 4 जुलाई को प्रक्षेपित होगा । इसके बाद एलोन मस्क भी अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाले हैं।


Tags:    

Similar News