397 साल बाद होने जा रहा ऐसा, आसमान में दिखेगा दुलर्भ नजारा

सैकड़ों सालों बाद आसमान में एक बेहद ही दुर्लभ दिखने वाला है। 21 दिसंबर की रात बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) एक दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे।

Update: 2020-12-07 07:11 GMT
397 साल बाद होने जा रहा ऐसा, आसमान में दिखेगा दुलर्भ नजारा

नई दिल्ली: कभी-कभी अंतरिक्ष में कोई अद्भुत या दुर्लभ नजारा देखने को मिलता है। कुछ ऐसी खगोलीय घटना जिसे या तो पहले कभी नहीं देखा गया, या फिर वो घटना होती है जो सैकड़ों सालों में एक बार देखने को मिलती है। कुछ ऐसा ही होने वाला है 21 दिसंबर को, जब अंतरिक्ष में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। 21 दिसंबर को अंतरिक्ष में ऐसा चमत्कार होगा जो इससे पहले 1623 ईस्वी में हुआ था।

21 दिसंबर को बेहद करीब होंगे Jupiter और Saturn

दरअसल, 21 दिसंबर को एक दुर्लभ खगोलीय घटना होगी, जिसमें बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) एक दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। इस दौरान लोगों को यह बेहद चमकदार तारे की तरह नजर आएंगे। बता दें कि ऐसा अद्भुत संयोग करीब 397 साल बाद बनने वाला है। तो फिर आप 21 दिसंबर को इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए तैयार रहिएगा।

यह भी पढ़ें: सावधान: नहीं किया वोट तो भूल जाइए खाना, चुनाव पर हुआ बड़ा एलान

(फोटो- सोशल मीडिया)

हजारों वर्षों में एक बार बनता है ऐसा दुलर्भ संयोग

वहीं अगर आप इस मौके से चूक जाते हैं तो आपको 60 साल का लंबा इंतजार करना होगा। बता दें कि बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) इन दोनों ही ग्रहों को 1623 ईस्वी के बाद से इतना करीब नहीं देखा गया है और इसलिए इसे एक महान संयोजन बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में तारामंडल के निदेशक, देबी प्रसाद दुआरी के हवाले से लिखा गया है कि यह बेहद दुर्लभ संयोग है जो कि हजारों वर्षों में एक बार बनता है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मौतें ही मौतें: ऑक्सीजन हुआ खत्म, देश में मचा हड़कंप

ग्रहों के बीच होगी 735 मिलियन किमी. की दूरी

उन्होंने कहा कि अगर दो खगोलीय पिंड पृथ्वी से एक दूसरे के करीब दिखाई देते हैं, तो इसे एक संयुग्मन कहा जाता है और अगर बृहस्पति और शनि के ऐसे संयोग बनते हैं तो इसे महान संयुग्मन कहते हैं। जानकारी के मुताबिक, 21 दिसंबर की रात को दोनों ग्रहों के बीच लगभग 735 मिलियन किलोमीटर की दूरी होगी।

ऐसा नजारा देखने के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार

अगर आप इस दिन दोनों ग्रहों को बेहद पास देखने से चूकते हैं तो फिर आपको 15 मार्च, 2080 तक का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि वापस ऐसा संयोग इसी दिन बनेगा। बता दें कि भारत के अधिकांश प्रमुख शहरों में सूर्य अस्त होने के बाद इस नजारे को आसानी से आंखों से देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: इस देश में लोग करते हैं रोने की प्रैक्टिस, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News