मिली दर्जनों लाशें: लीबिया में घटी दिल दहला देने वाली घटना, दहल उठी दुनिया

बड़ी खबर आ रही है। लीबिया के पश्चिमी तट पर एक नाव डूबने के चलते एक बच्चे और दो महिलाओं समेत कुल 27 शरणार्थियों की मृत्यु हो गयी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-27 14:48 GMT

Libya News: लीबिया के पश्चिमी तट (Libya west coast) पर एक नाव डूबने (Libya Mein Nav Dubi) के चलते एक बच्चे और दो महिलाओं समेत कुल 27 शरणार्थियों की मृत्यु हो गयी है। इस दहला देने वाली घटना के चलते सभी लोग स्तब्ध हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुरक्षाबल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच गई थी तथा घटना में घायल हुए। लोगों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस घटना से सम्बंधित जानकारी सामने आने के साथ ही लोगों में दुःख की लहर दौड़ गयी है। समूची दुनिया ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

27 प्रवासियों की मृत्यु

घटना के पश्चात मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी ने घटना के विषय में जानकारी देते हुए कहा था कि-"रविवार को लीबिया के पश्चिमी तट (Libya west coast) पर एक नाव के डूबने के चलते कुल 27 प्रवासियों की मृत्यु हो गई है। इस घटना के चलते हुई मौतें बेहद दुःखदाई हैं तथा लीबिया में पश्चिमी तट पर घटित यह घटना दुनिया के सबसे घातक प्रवास मार्ग पर सबसे नवीनतम त्रासदी है।"


मृत प्रवासियों के 27 शव बरामद

घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लीबिया की रेड क्रिसेंट समूह की टीमों ने मृत प्रवासियों के 27 शव बरामद किए हैं तथा अल-अलौस के समुद्र तटों पर दो अलग-अलग स्थलों पर तीन जीवित प्रवासियों को भी बचाया गया है तथा एक और अन्य व्यक्ति की तलाश अभी जारी है।

जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के चलते जो शव प्राप्त हुए हैं वह काफी हद तक सड़ चुके हैं तथा शवों के इन सड़ने की स्थिति से सीधे तौर पर यह संकेत भी प्राप्त होता है कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ जहाज कुछ दिनों पहले डूबा हुआ प्रतीत होता है तथा दुर्घटना के चलते हुई क्षति की गणना अभी जारी है जिसके चलते आने वाले समय में मृतकों और घायल होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।

Tags:    

Similar News