पावर स्टेशन में लगी भीषण आग, 50 मीटर तक उठीं लपटें, देखें दिल दहलाने वाला VIDEO

रूस की राजधानी मॉस्को से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मॉस्को के पास गुरुवार को एक पावर स्टेशन में भीषण आग लग गई है। पॉवर स्टेशन में लगी आग से 50 मीटर ऊंची लपटें उठने लगीं जिसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं।

Update: 2019-07-11 13:57 GMT

मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मॉस्को के पास गुरुवार को एक पावर स्टेशन में भीषण आग लग गई है। पॉवर स्टेशन में लगी आग से 50 मीटर ऊंची लपटें उठने लगीं जिसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें...कभी सोचा है 1 सेकेंड में कितने बच्चे होते हैं पैदा, सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट

आग लगने की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इस घटना में 8 लोग घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक है।



रूस के इमरजेंसी मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि पावर स्टेशन के अंदर जो हाई प्रेशर गैस पंप है, उसमें आग लगी है। इसकी वजह से आसपास की बिल्डिंग में भी असर फैल सकता है। घटना को देखते हुए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें...सेमीफाइनल में धोनी नहीं हुआ थे आउट, अंपायर ने की ये बड़ी गलती!



अगर इस पावर स्टेशन की बात करें तो ये 1992 से काम कर रहा है। इस स्टेशन की कैपेसिटी 1068 मेगावाट है। यहां अधिकतर प्राकृतिक गैस का ही इस्तेमाल होता है। मितशची रूस की राजधानी मॉस्को से सिर्फ 20 किमी ही दूर है।

Tags:    

Similar News