ट्रंप से परमाणु हमले का भी खतरा, अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने जताया डर

स्पीकर नैंसी पेलोसी को यह डर है कि ट्रंप अपनी सनक से किसी देश पर परमाणु हमले का आदेश दे सकते हैं। चीन और ईरान से ट्रंप की नाराजगी जाहिर है। ऐसे में पेलोसी ने अमेरिकी सेना के ज्वाइंट ऑफ स्टाफ के चेयरमैन मार्क मिले से मुलाकात की और इस बात पर चर्चा करते हुए सलाह दी की वो कोड की सुरक्षा पक्की करें।

Update: 2021-01-10 09:26 GMT
ट्रंप से परमाणु हमले का भी खतरा, अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने जताया डर photos (social media)

अमेरिका : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी बात सामने आ रही है। अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने इस बात की आशंका जताई है कि ट्रंप अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए परमाणु हमला भी करवा सकते हैं। आपको बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति के पास ही परमाणु हमले के लिए कोड होता है। इसे एक बार लॉन्च करने के बाद सेना के चीफ भी उसे नहीं रोक सकते हैं।

परमाणु हमले के बाद बनाई यह पॉलिसी

हिरोशिमा नागासाकी पर परमाणु हमले के बाद एक पॉलिसी बनाई है। जिसमें परमाणु हमला किसी भी दूसरे देश के साथ सबसे एक्सट्रीम हालात में किया जाता है और इस परमाणु बम का फैसला कोई एक नहीं करता बल्कि सेना और सांसद मिलकर लेती है। आपको बता दें कि यह पॉलिसी हिरोशिमा नागासाकी पर अमेरिका हमले के बाद तैयार की गई थी। भारत ने भी इस पर दस्तखत कर रहे हैं।

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान परमाणु हमले का किया था फैसला

वैसे अब तक दुनिया में केवल एक बार ही परमाणु हमला हुआ है। आपको बता दें कि जापान के इस हमले का असर अब तक देखने को मिलता है। दूसरी ओर हमला करने वाले देश में तब भी परमाणु हमले का अधिकार राष्ट्रपति के पास था और अब भी यह बना हुआ है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने जापान के जुड़वा शहरों पर परमाणु हमले का फैसला किया था।

अमेरिका था जिम्मेदार जापान के इस परमाणु बम

मानव इतिहास में यह पहला परमाणु हमला था जो बहुत भयावह था। हालांकि इसके बाद से कई देशों ने खुद को परमाणु शक्ति संपन्न किया और तनाव बढ़ने पर दूसरे देशों को हमले की धमकी भी देते रहे लेकिन अब तक ऐसा हुआ नहीं है। इसकी वजह यह भी हो सकती है जापान के परमाणु हमले का अंजाम सबने देखा था। आपको बता दें कि इस हमले का जिम्मेदार अमेरिका था जिसकी वजह से घटना हुई।

ये भी पढ़ेंः प्रदर्शन स्थल पर मांस खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश रच रहे किसान: मदन दिलावर

पेलोसी ने की अमेरिकी सेना के चेयरमैन से मुलाकात

स्पीकर नैंसी पेलोसी को यह डर है कि ट्रंप अपनी सनक से किसी देश पर परमाणु हमले का आदेश दे सकते हैं। चीन और ईरान से ट्रंप की नाराजगी जाहिर है। ऐसे में पेलोसी ने अमेरिकी सेना के ज्वाइंट ऑफ स्टाफ के चेयरमैन मार्क मिले से मुलाकात की और इस बात पर चर्चा करते हुए सलाह दी की वो कोड की सुरक्षा पक्की करें। हालांकि पेलोसी का यह प्रयास बेकार है क्योंकि कानून राष्ट्रपति को खुद ऐसा अधिकार देता है। इसके लिए राष्ट्रपति को किसी दूसरे सेकंड वोट की जरुरत नहीं पड़ती।

ये भी पढ़ेंः तगड़ा बम धमाका: टुकड़े टुकड़े हुए अधिकारियों के, IED ब्लास्ट से दहला अफगानिस्तान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News