नेपाल ने भारत से राजदूत को बुलाया वापस, राजनीतिक असहयोग का लगाया आरोप

Update: 2016-05-07 06:21 GMT

नेपालः सरकार ने शुक्रवार को भारत से नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय को वापस बुलाने का फैसला किया। उपाध्याय को पिछले साल अप्रैल में नेपाली कांग्रेस के कोटे से नियुक्त किया गया था। नेपाल ने कथित असहयोग के आरोप पर उन्हें वापस बुलाया है।

पीएम ने की मंत्रिमंडलकी बैठक

-पीएम केपी शर्मा ओली ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक की।

-उसमें उपाध्याय को वापस बुलाने का फैसला किया गया।

-नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी का भारत दौरा रद्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें...भारत-नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त, नेपाली युवक गिरफ्तार

-इसका उपाध्याय ने विरोध किया था, जिसके चलते उन पर कार्रवाई की गई।

-राष्ट्रपति का दौरा रद्द करने के संबंध में उपाध्याय की सुबह ओली से बात हुई थी।

उपाध्याय ने जताई नाराजगी

-उपाध्याय ने पीएम से कहा, दौरा रद्द किया जाना ऐसे समय में उचित नहीं था।

-भारत-नेपाल संबंध पटरी पर लौट रहा था।

-दौरा रद्द किए जाने से पहले मुझे सूचित नहीं किया गया।

-ओली ने कहा कि अगर आप दौरा रद्द होने पर नाखुश हैं तो आप पद छोड़ सकते हैं।

-सरकार ने उपाध्याय पर ओली सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

-उपाध्याय नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, जो कि फिलहाल विपक्षी पार्टी है।

यह भी पढ़ें...नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन,बनारस में हुए थे पैदा

सिंहस्थ कुंभ में लेना था हिस्सा

-नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी हैं।

-उन्होंने देश में राजनीतिक अस्थिरता के चलते भारत दौरा रद्द कर दिया है।

-नेपाल की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

-पद संभालने के बाद भंडारी का यह पहला विदेशी दौरा होता।

-बिद्या देवी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निमंत्रण पर नौ मई को आना था।

-उनका 14 मई को उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ के शाही स्नान में भी भाग लेने का कार्यक्रम था।

यह भी पढ़ें...पाक-बांग्लादेश के बाद नेपाल जाएगी इंडियन रेलवे, दोनों को जोड़ेगा यूपी

Tags:    

Similar News