New Zealand Terrorist Attack : न्यूजीलैंड में हुआ आतंकी हमला, 6 लोग घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

New Zealand Terrorist Attack : न्यूजीलैंड में एक आतंकी हमला हुआ जिसमें 1 व्यक्ति ने 6 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update:2021-09-03 19:05 IST

न्यूजीलैंड में हुआ आतंकी हमला (फोटो - सोशल मीडिया)

New Zealand Terrorist Attack : न्यूजीलैंड (New Zealand) में एक आतंकी हमला (Terrorist Attack) हुआ है जिसमें 1 व्यक्ति ने 6 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया है। न्यूजीलैंड में ऑकलैंड के काउंटडाउन सुपरमार्केट (Countdown Supermarket) में शुक्रवार को एक हमलावर ने चाकूबाजी कर 6 लोगों को घायल कर दिया। हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने इस हमलावर को तत्काल गोली मार दी।

न्यूजीलैंड (New Zealand) की इस आतंकी घटना पर प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Prime Minister Jacinda Ardern) का कहना है कि यह शख्स आईएसआईएस (ISIS) की विचारधारा से प्रभावित था। ये घटना ऑकलैंड के काउंटडाउन सुपरमार्केट (Countdown Supermarket) में घटित हुई। इस घटना स्थल पर भारी मात्रा में पुलिस का दल और एम्बुलेंस पहुंची। जैसिंडा अर्डर्न ने इस घटना को आतंकी हमला (Terrorist Attack) बताया है। उन्होंने कहा कि इस हमलावर व्यक्ति को वहीं मार गिराया गया है।


न्यूजीलैंड में ऑकलैंड के काउंटडाउन सुपरमार्केट में हुआ आतंकी हमला (फोटो - सोशल मीडिया)

प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Prime Minister Jacinda Ardern) ने कहा आज जो हुआ वह नफरत भरा है वो नहीं होना चाहिए था। हमलावर को श्रीलंकाई नागरिक बताते हुए उन्होंने कहा कि वह 2011 में न्यूजीलैंड (New Zealand) आया था। उन्होंने बताया कि यह वारदात आज दोपहर 2 :40 पर हुई। वहां मौजूद पुलिस ने घटना के एक मिनट बाद ही इस हमलावर को मार गिराया। इस हमलावर को इस्लामिक स्टेट मिलिटेंट ग्रुप (Islamic State Militant Group) से प्रभावित बताया गया है। 


आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में इस घटना ने लोगों को दहला कर रख दिया है। इस घटना में कुल 6 लोग घायल हुए हैं जिसमें से 3 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं बाकी की स्थिति नियंत्रित बताई जा रही है। वहां मौजूद लोगों ने कई लोगों को चाकू लगने के बाद फर्श पर पड़े देखा। वहीं कई लोगों ने घटना स्थल पर गोलियों की आवाज भी सुनी थी। इस घटना के होते ही वहां मौजूद गार्ड ने लोगों से शॉपिंग मॉल खाली करने को लेकर कहा तब तक 6 गोलियां चल चुकी थी।


Tags:    

Similar News