आतंकियों ने की क्रूरता की हदें पार, सैन्य शिविर पर हमला, अब तक 89 सैनिकों की मौत

पूरी दुनिया आतंकवादियों से परेशान है। इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। अफ्रीकी देश नाइजर में एक सैन्य शिविर पर हथियारों से लैस दर्जनों आतंकियों ने हमला बोल दिया जिसमें अब तक 89 सैनिकों की मौत हो गई है।

Update: 2020-01-13 11:09 GMT

नई दिल्ली: एक तरफ अमेरिका और ईरान तनाव जारी है। तो वहीं दूसरी तरफ पूरी दुनिया आतंकवादियों से परेशान है। इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। अफ्रीकी देश नाइजर में एक सैन्य शिविर पर हथियारों से लैस दर्जनों आतंकियों ने हमला बोल दिया जिसमें अब तक 89 सैनिकों की मौत हो गई है।

पश्चिमी नाइजर में सेना के एक शिविर पर तीन दिन पहले आतंकी हमला हुआ था जिसमें मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। सरकार ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

नाइजर के सरकारी प्रवक्ता जकारिया अब्दुर्रहमान ने कहा कि पूरी तलाशी के बाद सैनिंको के 89 और 77 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें...उन्नाव रेप: सुनवाई से पहले डॉक्टर की ऐसे हुई मौत, पीड़िता के पिता का किया था इलाज

यह हमला पश्चिमी तिलाबेरी के चिनेगोदार क्षेत्र में हुआ जो बुर्किना फासो की सीमा से भी सटा है। घटना के बाद देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। अफ्रीकी देश नाइजर में एक सैन्य शिविर पर गुरुवार को हथियारों से लैस हमलावरों ने हमला कर दिया था उस समय 25 सैनिकों के मारे जाने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़ें...गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा कश्मीर, आतंकियों के खात्मे के लिए बुलाई गई सेना

मिली जानकारी के मुताबिक हमालवर वाहनों और मोटरसाइकिलों पर आए थे। यह हमला पश्चिमी तिलाबेरी के चिनेगोदार क्षेत्र में हुआ जो बुर्किना फासो की सीमा से भी लगा है। सैन्य शिविर पर गुरुवार को हथियारों से लैस हमलावरों ने हमला किया। इस हमले में 63 आतंकवादियों के भी मारे जाने की सूचना है। नाइजर का यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

यह भी पढ़ें...खतरनाक आतंकी प्लान! दहशत फैलाने की साजिश,ब्लास्ट में उड़ जाते परखच्चे

बता दें कि इस इलाके में आईएसआईएस और बोको हराम जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं। इस साल की शुरुआत में नाइजर सेना ने बोको हराम के विद्रोहियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 280 आतंकियों को मार गिराया था।

Tags:    

Similar News