Balochistan Blast: बलूचिस्तान के सेंडक गोल्ड माइन में भीषण धमाका, कई सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल

Balochistan Blast: पाकिस्तान के बलुचिस्तान में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाकर धमाका किया गया, जिसमें कई सुरक्षा करामी घायल हो गए।

Update: 2023-06-29 02:17 GMT
Pakistan Balochistan blast in Sendak Gold Mine (Photo-Social Media)

Balochistan Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान की सेंडक गोल्ड माइन में जबरदस्त धमाका। कई पाकिस्तानी सैन्यकर्मी गंभीर रूप से घायल। सभी सुरक्षा कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों नें बताया की कुछ सैन्यकर्मियों की हालात अभी नाजूक है। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। ब्लास्ट कैसे हुआ? इसका जिम्मेदार कौन है? जैसी तमाम बातें अभी स्पष्ट नहीं हो पईं हैं। इन सवालों से पर्दा जांच के बाद ही उठेगा। जांच किया जा रहा है। बता दें कि यह ब्लास्ट ईद-उल-अजहा (बकरीद) से पहले हुआ है जब पूरा देश त्यौहार की खुशियां मनाने में जुटा हुआ था।

घटना के बादइलाके में दहशत का माहौल

पाकिस्तान के बलूचिस्थान सेंडक गोल्ड माइन में हुए धमाके से जहां कई सैनिक घायल हुए हैं तो वहीं इस घटना को लेकर दहशत भी है। धमाका कैसे हुआ इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह धमाका उस समय हुआ जब लोग बकरीद के त्योहार की तैयारी कर रहे थे। घायल हुए सैनिकों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि इस तरह का विस्फोट इस अतिसुरक्षित माइन में हो जाएगा। वहीं इस घटना के कारणों का पता लगाने में सुरक्षा एजेंसिया जुट गई हैं। इस घटना के पीछे कोई साजिश तो नहीं है। आखिर यह घटना कैसे हुई। इसका पता लगाने की कवायद की जा रही है। विस्फोट कैसे हुआ इसका पता तो अब जांच में ही सामने आ पाएगा। बता दें कि बलूचिस्तान में धमाके की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कई सैनिकों मौत भी हो गई थी। बलूचिस्तान में अलाववादियों की संख्या अधिक है। उनकी मांग है कि बलूचिस्तान को पाकिस्तान से मुक्त करते हुए एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिया जाए। शायद यही कारण है कि यहां पर आए दिन धमाके होते रहते हैंं और सुरक्षाबलों को अपनी जान गवानी पड़ती है।

Tags:    

Similar News