मिया खलीफा का दीवाना बना पाकिस्तान, CAA पर पूर्व गृह मंत्री ने दे डाला आशीर्वाद

इस बार इमरान खान की सरकार के नहीं, बल्कि पूर्व की सरकार में गृह मंत्री रहे रहमान मलिक ने भारत विरोध में अंधे होकर कुछ ऐसा किया जो उनकी फजीहत की वजह बन गया

Update: 2019-12-31 10:31 GMT

नई दिल्ली: भारत में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के लागू होने के बाद नागरिकता (संशोधन) कानून पर देश भर में चल रहे व्यापक विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने अब इस मामले में कुछ सफाई दी है। तीन पड़ोसी देशों से धार्मिक उत्पीड़न की वजह से भारत में शरण चाहने वाले हिंदू, सिख, इसाई, पारसी, बौद्ध और जैन समुदाय के लोगों को सीएए 2019 नागरिकता देने के लिए बनाया गया है।

12 साल तक रहना जरूरी था, अब कम करके छह साल हुआ

बिना वैध दस्तावेज के भी भारत में रह रहे इन लोगों को नागरिकता (संशोधन) कानून 2019 की मदद से भारत में स्थायी रूप से रहने में मदद मिलेगी। अब तक भारत की नागरिकता पाने के लिए इस तरह के लोगों को भारत में 12 साल तक रहना जरूरी था, जिसे अब कम करके छह साल कर दिया गया है।

ये भी देखें : बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम! 5 से 6 रूपये तक की हुई बढ़ोत्तरी

बता दें कि पाकिस्तान के नेताओं और मंत्रियों में अभी तक डिजिटल लिट्रेसी का अभाव ही नजर आता है। इमरान सरकार के मंत्री आए दिन ट्रोल होते हैं। फिर उनकी फजीहत होती है। खासतौर से जब भारत से जुड़े किसी मामले की बात आती है तो वह किसी भी चीज का फैक्ट चेक तक करने की कोशिश नहीं करते।

गृह मंत्री रहे रहमान मलिक ने भारत विरोध बना फजीहत की वजह

ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है। हालांकि, इस बार इमरान खान की सरकार के नहीं, बल्कि पूर्व की सरकार में गृह मंत्री रहे रहमान मलिक ने भारत विरोध में अंधे होकर कुछ ऐसा किया जो उनकी फजीहत की वजह बन गया।

ये भी देखें : धमाकेदार फिल्मों के साथ शुरू होने जा रहा 2020, यहां देखें लिस्ट

बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के पास होने के बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारत पर हमला कर रहा है, जबकि भारत की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि यह उसका आंतरिक मामला है। इसी कानून पर भारत को निशाना बनाने के चक्कर में वह खुद लोगों के निशाने पर आ गए। यहां तक कि पाकिस्तान की पत्रकार बिरादरी ने भी उन्हें आईना दिखा दिया।

हमान मिलक ने पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा को भारतीय प्रदर्शनकारी समझा

रहमान मिलक ने एक ट्वीट में पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा को भारतीय प्रदर्शनकारी समझा और उन्हें 'आशीर्वाद' दिया। अक्षय नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, 'भारतीय फिल्मी दुनिया की प्रभावशाली महिलाएं, हिजाब पहनकर इस नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही हैं।' इसके जवाब में रहमान मलिक ने लिखा, 'भगवान उसे आशीर्वाद दे।'

ये भी देखें : गाजर को मजाक न समझें: मिलेंगे इतने फायदे की आप सोच भी नहीं सकते…

हालांकि, जब यूजर के ट्वीट की सच्चाई से रहमान का सामना हुआ तो उन्होंने आशीर्वाद वाला ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन उसके बाद अपना गुस्सा अन्य ट्वीट्स में निकाला। उन्होंने लिखा, 'कई भारतीय सेक्स वर्कर्स ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट किया है। क्या आप उन्हें भी ट्रोल करेंगे?' वहीं, लोग रहमान के ट्वीट के बाद रुके नहीं और उनकी फजीहत कर दी।

Tags:    

Similar News