रॉकेट हमला: पाकिस्तान ने लीं कई लोगों की जानें, 50 रॉकेट गिरे अफगानिस्तान पर

पाकिस्तान द्वारा सोमवार को देर रात अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के शेल्टन जिले में लगातार 50 रॉकेट दागे गए। जिससे पूरे देश में हड़कंप और अपफरा-तफरी मच गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से कई स्थानीय लोगों के घरों को भारी नुकसान पहुंचा।

Update: 2021-02-03 12:20 GMT
पाकिस्तान द्वारा किये गए इन हमलों से अफगानिस्तान में मातम मचा हुआ है। रॉकेटों से कई लोगों के घर पूरी तरह से तबाह हो गए है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर हमला किया है। सोमवार को देर रात अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के शेल्टन जिले में लगातार 50 रॉकेट दागे गए। जिससे पूरे देश में हड़कंप और अपफरा-तफरी मच गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से कई स्थानीय लोगों के घरों को भारी नुकसान पहुंचा। इस बारे में प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद इकबाल सईद के हवाले से अफगानिस्तान की टोलो इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें...अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो महिला जजों को गोली मारकर हत्या

कई लोगों के घर पूरी तरह से तबाह

बता दें, पाकिस्तान द्वारा किये गए इन हमलों से अफगानिस्तान में मातम मचा हुआ है। रॉकेटों से कई लोगों के घरों को भारी नुकसान हुआ है, साथ ही कई लोगों के घर पूरी तरह से तबाह हो गए है।

ऐसे में अफगानिस्तान में इस रॉकेट हमले में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। हमले में घायल हुए लोगों को अफगान सैन्य कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

फोटो-सोशल मीडिया

अफगानिस्तान में लगभग हर हमले आए करते हैं। इससे पहले अफगानिस्तान के काबुल में बीते साल नबंबर के माह में कई इलाकों में 23 मोर्टार शेल दागे गए थे। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 31 लोग घायल हो गए थे। ये मोर्टार दो कारों से दागे गए थे। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली।

ये भी पढ़ें...तगड़ा बम धमाका: टुकड़े टुकड़े हुए अधिकारियों के, IED ब्लास्ट से दहला अफगानिस्तान

एरिया में दो विस्फोट

इस हमले के बारे में मंत्रालय के मुताबिक, ये मोर्टार काबुल के वजीर अकबर खान और शेर-ए-नॉ एरिया, गुल-ए-सुर्ख, स्पाइंजर रोड, नेशनल आर्काइव रोड, लैजी मरियम मार्केट और पंज्साद एरिया में गिरे।

बता दें, रॉकेट हमले से पहले चेहल सुतून और अजान कीमत एरिया में दो विस्फोट भी हुए थे। घायलों को शेर-ए-नॉ एरिया में मौजूद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तालिबान ने कहा कि हमला उसकी तरफ से नहीं हुआ। वजीर अकबर खान इलाके में डिप्लोमैटिक मिशन हैं। इन हमलों की वजह से लोंगों में हाहाकार मचा रहता है।

ये भी पढ़ें...अफगानिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता फरिश्ता कोहिस्तानी की भाई समेत गोली मारकर हत्या

Tags:    

Similar News