बर्फबारी से भयानक तबाही: हिल स्टेशन पर पहुँच गए हजारों वाहन, फंस कर 19 लोग मरे

Heavy Snowfall in Pak: बर्फबारी का मजा लेने के लिए हजारों वाहनों में लोग शहर में आ गए। एकदम से हजारों वाहनों के आ जाने से सड़कें जाम हो गईं और पर्यटक सड़कों पर असहाय स्थिति में हो गए।

Written By :  Neel Mani Lal
Published By :  Monika
Update: 2022-01-08 09:22 GMT

बर्फबारी में फंस कर 19 लोग मरे (PHOTO : सोशल मीडिया )

Heavy Snowfall in Pak: हिल स्टेशनों (Hill Station) में बेलगाम भीड़ का नतीजा पाकिस्तान (Pakistan) के एक हिल स्टेशन में सामने आया है जहाँ भारी हिमपात (heavy snow)  में फंस कर कई लोगों की मौतें वाहनों के भीतर ही हो गयी। ये वाकया पाकिस्तान के विख्यात हिल स्टेशन मुरी (Muri) का है जहाँ बर्फबारी का मजा लेने के लिए हजारों वाहनों (tourists vehicles) में लोग शहर में आ गए। एकदम से हजारों वाहनों के आ जाने से मुरी की सभी सड़कें जाम (road jam) हो गईं और पर्यटक सड़कों पर असहाय स्थिति में हो गए। इसी बीच भारी बर्फबारी होने लगी और लोगों के सामने निकल बचने का कोई रास्ता ही नहीं बचा था। करीब 19 लोगों के उनके वाहनों में मारे (19 Died) जाने के बाद संघीय सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) और अन्य नागरिक-सशस्त्र बलों के जवानों को तैनात किया है।

एक वीडियो संदेश में गृह मंत्री शेख रशीद (Sheikh Rashid) ने कहा कि मुरी ने 15-20 वर्षों के बाद पर्यटकों की एक बड़ी संख्या को देखा है और उसके कारण यह संकट पैदा हुआ। रशीद ने कहा कि सरकार को इस्लामाबाद से मुरी तक की सड़क बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। गृह मंत्री ने कहा कि बचाव प्रयासों के लिए पाकिस्तानी सेना की पांच प्लाटून को बुलाया गया है, जबकि आपातकालीन आधार पर रेंजर्स और फ्रंटियर कोर को तैनात किया जाएगा। मुरी में करीब एक हजार वाहन अबी भी फंसे हुए हैं।

रशीद ने कहा कि हमने उन पर्यटकों पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है जो पैदल चलकर मुरी आने की योजना बना रहे हैं। यह मुरी आने का समय नहीं है। पंजाब सरकार ने शहर में भारी हिमपात के बाद मुरी को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने अराजकता और आपात स्थिति का संज्ञान लेते हुए फंसे पर्यटकों के लिए सरकारी कार्यालय और विश्राम गृह खोलने का निर्देश दिया है।

मुरी और उसके आसपास बारिश और बर्फ़ीला तूफ़ान आने का अनुमान 

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मुरी और उसके आसपास आज रात बारिश और बर्फ़ीला तूफ़ान आने का अनुमान है, 50-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और भारी हिमपात हो सकता है। प्रशासन ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे खराब मौसम में अपने घरों से बाहर न निकलें या मुरी की ओर रुख न करें क्योंकि मौसम खराब रहने की संभावना है।

पिछले दो दिनों से मुरी में लगातार बर्फबारी हो रही है और इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में पर्यटक शहर की ओर बढ़ रहे हैं। जियो न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि अब तक अनुमानित 1,25,000 वाहन शहर में प्रवेश कर गए जिसके कारण सड़कों पर भीषण जाम देखा गया। क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों समेत हजारों पर्यटक बीती रात से ही सड़कों पर फंसे हुए हैं। यातायात पुलिस के अधिकारी हालांकि सड़कों पर यातायात के प्रवाह को बहाल करने के लिए अपने प्रयास कर रहे थे। पाकिस्तानी मीडिया में चली फोटो में दिखाया गया है कि सड़कों पर कारें तीन से चार फुट बर्फ में फंसी हुईं हैं।

Tags:    

Similar News