भारत की मदद के नाम पर पाकिस्तानी NGO ने जुटाया 158 करोड़ चंदा, जानें पूरा मामला

Pakistan NGO : कोरोना दूसरी लहर में भारत को दुनियाभर से मदद मिली। पाकिस्तान भारत की मदद के नाम पर धन इकठ्ठा किया।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-06-15 09:49 GMT

आतंकवाद (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Pakistan NGO : कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की दूसरी लहर (Second Wave) में भारत को दुनियाभर से मदद मिली। वहीं पाकिस्तान (Pakistan) भारत की मदद के नाम पर धन इकठ्ठा करने में जुटा रहा। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से जुड़े चैरिटी संगठनों (charity organizations) ने कोरोना संकट में भारत की मदद करने के नाम पर काफी चंदा इकठ्ठा (fund raising) किया है।

आपको बता दें कि डिसइन्फो लैब ने कोविड - 19 स्कैम 2021 का खुलासा किया है। इस घोटाले को मानवीय सहायता के नाम पर इतिहास के सबसे बुरे घोटालों में से एक बताया गया है। 'हेल्पिंग इंडिया ब्रीद' के नाम पर पाकिस्तान के चैरिटी संगठन ने लाखों की चोरी की है। भारत की कोरोना की दूसरी लहर में दुनियाभर से मदद मिली लेकिन कुछ संगठनों ने दान के नाम पर अवैध रूप से धन इकठ्ठा किया है।

डिसइन्फो लैब ने कई चैरिटी संगठनों का खुलासा किया है जो भारत में कोरोना की मदद के नाम पर धन इकठ्ठा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इन संगठनों को पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर चलाया जा रहा था। IMANA संगठन ने भारत की मदद के बहाने दुनियाभर के लोगों द्वारा दान किया हुआ कई करोड़ का फंड चोरी किया है।

IMANA -इस्लामिक मेडिकल एसोसिएशन नार्थ अमेरिका एक राहत संगठन है। जिसने दुनिया भर में कोरोना महामारी के नाम पर भारत की मदद करने के लिए लोगों से करोड़ों रुपए एकत्र किया। आपको बता दें कि आईएमएएनए के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. इस्माइल मेहर ने 27 अप्रैल 2021 को अपने इंस्टाग्राम पर #Helpindiabreathe अभियान शुरू किया था। इस ट्रस्ट में 1.8 करोड़ का शुरुआती लक्ष्य रखा था। इस एसोसिएशन को कुल 30 करोड़ रुपए से 158 करोड़ रुपए के बीच दान प्राप्त हुआ है। 

Tags:    

Similar News