Pakistan ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, भारतीय नाव पर किया हमला, मछुआरे की मौत

Pakistan today News: पाकिस्तान नौसेना ने आज गुजरात तट पर स्थित एक भारतीय नाव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, एक मछुआरा घायल हो गया।;

Newstrack :  Newstrack - Network
Published By :  Deepak Kumar
Update:2021-11-07 17:00 IST
Pakistan News in Hindi Pakistan Navy opened fire on Indian boat off Gujarat coast indian fisherman kill

नाव। (Social Media) 

  • whatsapp icon

Pakistan today News: पाकिस्तानी नौसेना (pakistan nausena) की ओर से हर बार किसी न किसी हरकत को अंजाम दिया जाता है। पाकिस्तान नौसेना ने आज गुजरात तट पर स्थित एक भारतीय नाव पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Pakistan Ne ki ki Firing) कर दी। इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, एक मछुआरा घायल हो गया। मृतक मछुआरे का नाम श्रीधर बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया । वहीं, घायल को द्वारका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी नौसेना ने इस तरह की हरकत की है। इससे पहले भी पाक की तरफ से कई मछुआरे की गिरफ्तारी की गई है। पिछले साल अप्रैल में भी पाकिस्तानी नौसेना ने दो नावों पर फायरिंग कर दी थी। उस वक्त नाव पर 8 लोग सवार थे। इस फायरिंग में उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक शख्स जख्मी हो गया था।

इससे पहले पाकिस्तान ने मार्च में 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी 2 नौकाएं जब्त कर ली थी। वहीं, फरवरी में भी पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया था। उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया था।

समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन न होना वजह

हालांकि पाकिस्तान ही नहीं, भारत भी पाक के मछुआरों को गिरफ्तार करता रहता है। क्योंकि अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है। वहीं मछुआरों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण नहीं दी गई है।वहीं, भारतीय तटरक्षक दल ने अप्रैल में अरब सागर में गुजरात तट पर एक नौका से आठ पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा था। उनके पास से 150 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन बरामद की गई।

आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से हर बार कोई न कोई निंदनीय हरकत को अंजाम दिया जा रहा है। चाहे वह समुद्र में हो या फिर जमीन पर।

Tags:    

Similar News