Pakistan: बदलने वाली है पाकिस्तान की किस्मत, जल्द अमीर देशों की कतार में होगा शामिल

Pakistan: पाकिस्तान में तेल और प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार मिला है। यहीं नहीं पाकिस्तान के लोगों की खुशी तब दोगुनी हो गयी। जब पाकिस्तान के हाथ एक सोने की बड़ी खदान भी लग गयी।

Update: 2024-09-09 12:56 GMT

पाकिस्तान में मिली सोने की खदान (सोशल मीडिया)

Pakistan News: पाकिस्तान के लोगों की खुशी का इस समय ठिकाना नहीं है। सालों से भूखमरी और कंगाली का दंश झेल रहे पाकिस्तान के लोगों की किस्मत का सितारा चमकने वाला है। दरअसल पाकिस्तान में तेल और प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार मिला है। जिससे वहां रहे लोगों को अब यह लग रहा है कि उनके भी अच्छे दिन आने ही वाले हैं। यहीं नहीं पाकिस्तान के लोगों की खुशी तब दोगुनी हो गयी। जब पाकिस्तान के हाथ एक सोने की बड़ी खदान भी लग गयी। तेल और प्राकृतिक गैस के बाद सोने की खदान मिलने के बाद वहां के लोग अब यह कयास लगाने लगे हैं कि जल्द ही उनकी किस्मत का सितारा बुलंद हो जाएगा। आइए जानते हैं कि आखिर पाकिस्तान में तेल और प्राकृतिक गैस के साथ सोने की बड़ी खदान कैसे मिली।

दूर हो सकती है पाकिस्तान की कंगाली

पाकिस्तान में तेल और प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार समुद्री सीमा में मिला है। समुद्री सीमा में मिला यह भंडार इतना बड़ा है कि इसके दोहन से पड़ोसी देशों को भी फायदा हो सकता है। इसका सीधा मतलब है कि जल्द ही पाकिस्तान की कंगाली दूर हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को तेल और प्राकृतिक गैस की मौजूदगी की पुष्टि के लिए एक मित्र देश के साथ मिलकर लगभग तीन साल तक सर्वेक्षण किया गया था।

पाकिस्तान के हाथ लगी सोने की खदान

पाकिस्तान में तेल और प्राकृतिक गैस ही नहीं सोने की विशाल खदान भी मिली है। सोने की खदान अशांत प्रांत बलूचिस्तान में मिली है। जहां यह खदान मिली है उसका नाम रेको दिक है। इस खदान को लेकर दावा किया जा रहा है कि यहां लाखों टन सोना हो सकता है। पाकिस्तान सरकार सोने के खनन के लिए सऊदी अरब के साथ समझौता कर सकती है। समझौते के तहत पाकिस्तान सरकार सऊदी अरब को 15 फीसदी सोना देने के लिए तैयार हो गयी है। खनन के बाद निकले सोने को बेचकर पाकिस्तान अमीर देशों के कतार में आ जाएगा।

आसानी से कर्ज चुका सकेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान को आर्थिक स्थिति वर्तमान में पटरी से उतरी हुई है। देश की बदहाली को दूर करने के लिए पाकिस्तान ने अरबों डॉलर का विदेशी कर्ज ले रखा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी पाकिस्तान को कई अरब डॉलर का कर्ज दिया है। ऐसे में पाकिस्तान में इस भंडार के मिलने से उसकी कंगाली और बदहाली दोनों एक साथ दूर हो जाएगी। वह कर्ज को चुकाकर अमीर देशों की श्रेणी में आ जाएगा।

Tags:    

Similar News