मुस्लिमों देश में भगवान गणेश: नोट पर हैं इनकी तस्वीर, जानें इसके बारे में

एक मुस्लिम बाहुल्य देश, जहां पर गंगा जमुनी तहजीब आज भी जिंदा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है यहां की नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर होना।

Update: 2020-01-20 10:33 GMT
मुस्लिमों देश में भगवान गणेश: नोट पर हैं इनकी तस्वीर, जानें इसके बारे में

नई दिल्ली: एक मुस्लिम बाहुल्य देश, जहां पर गंगा जमुनी तहजीब आज भी जिंदा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है यहां की नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर होना। हम बात कर रहे हैं, इंडोनेशिया की। यहां के 20 हजार के एक नोट की फोटो सोशल मीडिया साइट पर काफी वायरल हुई थी और लोग इस नोट की फोटो को नकली (Fake) समझ रहे थे, लेकिन ये सच है कि इंडोनेशिया के 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है। आपको बता दें कि, इंडोनेशिया में सिर्फ 3 फीसदी हिन्दू आबादी है।

20 हजार की इस नोट पर हैं भगवान गणेश

इंडोनेशिया की करेंसी भी भारत की मुद्रा की तरह ही प्रचलित है। इंडोनेशिया के करेंसी को रुपियाह कहा जाता है। 20 हजार की इस नोट को साल 1998 में पेश किया गया था। इस नोट पर भगवान गणेश के साथ इंडोनेशिया के स्वतंत्रता सेनानी और 1945 में इंडोनेशिया के शिक्षा मंत्री रहे 'की हजार देवेंत्रो' की भी तस्वीर है। यह खबर पढ़कर आपके जहन में ये सवाल जरुर आ रहा होगा कि मुस्लिम बाहुल्य देश की नोट में गणेश जी को जगह क्यों दी गई है। तो चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

यह भी पढ़ें: अमरावतीः आंध्रप्रदेश की 3 राजधानी के खिलाफ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

क्या है वजह?

दरअसल, कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था (Economy) बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी और ऐसे में यह राष्ट्रीय चिंतकों के लिए एक परेशानी का विषय बन गया था। इंडोनेशिया ने अपनी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए हर तरह के संभव प्रयास किए लेकिन अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। बाद में राष्ट्रीय चिंतकों ने 20 हजार का एक नया नोट जारी करने का विचार किया और नोट पर उन्होंने भगवान गणेश जी की तस्वीर छपवाने का आदेश दिया। लोगों का मानना है कि, ऐसा करने से वहां की अर्थव्यवस्था में फिर से मजबूती आ गई। हालांकि साल 2008 में भगवान गणेश की तस्वीर वाले 20 हजार की नोट को प्रचलन से बाहर कर दिया गया।

बता दें कि, इंडोनेशिया में भगवान गणेश को शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता भी माना जाता है।

यह भी पढ़ें: जब पाकिस्तान में घिर गये थे डोभाल, मुसलमानों ने पूछा- क्या तुम हिन्दू हो?

Tags:    

Similar News